Reliance Jio Q3 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी का मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर 2022-दिसंबर 2022) में शुद्ध लाभ 28.3 प्रतिशत शुद्ध लाभ बढ़कर 4,638 करोड़ रु रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ मुनाफा पिछले वर्ष इसी तिमाही में 3,615 करोड़ रूपये था। आज यानी शुक्रवार 20 जनवरी 2023 को दिसंबर तिमाही का नतीजा को जारी किया और इस बात की जानकारी दी है। रिलायंस जियो की तरफ से बताया गया है कि दिसंबर तिमाही में उसके बिजनेस की आय वार्षिक आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 22,998 करोड़ रु रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 19,347 करोड़ रु रहा था।

Advertisement

ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ा

अगर हम रिलायंस जियो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बात करते है, तो फिर इसकी पिछली तिमाही से 4.52 प्रतिशत बढ़कर यह दिसंबर 2022 तिमाही में 12,009 करोड़ रु रहा। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन पिछली तिमाही में 51 प्रतिशत से बढ़कर 52.2 प्रतिशत हो गया है।

Advertisement

कंपनी के रेवेन्यू में हुई वृद्धि

अगर हम रिलायंस जियो के जो मौजूदा वित्त वर्ष है। इसके पहले 9 महीने यानी अप्रैल से दिसंबर 2022 अब तक शुद्ध लाभ की बात करे, तो जो यह 26.75 प्रतिशत बढ़कर 13,491 करोड़ रु हो रहा। जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 10,643 करोड़ रु था। वहीं, 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू 20.18 प्रतिशत बढ़कर 67,392 करोड़ रु रहा।

Ambani का Retail किंग बनने का मास्टरप्लान! खरीद ली जर्मनी की ये बड़ी कंपनी|Metro India|Good Returns
Advertisement

संख्या में इजाफा हुआ सब्सक्राइबर्स की

कंपनी की तरफ से कहा गया है। कि रिलायंस जियो अपनी 5जी सेवा को स्थापित कर रही है। अपनी मौजूदा वायरलेस और वायर लाइन है। इसको भी बढ़ा रही है। रिलायंस जियो जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कम्पनी है। यह मुख्य रूप से डिजिटल देना को प्रदान करने में लगी हुई है।

रिलायंस को भी हुआ है तगड़ा मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 20 जनवरी 2023 को अपने दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। रिलायंस ने बताया है कि समाप्त तिमाही कंपनी का राजस्व 220,592 करोड़ रुपये रहा है। वहीं यह राजस्व एक साल पहले इसी तिमाही में 191,271 करोड़ रुपये था। यानी इसमें करीब 15.32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि रिलायंस तिमाही के दौरान सकल शुद्ध मुनाफा वर्ष-दर-वर्ष 13.30 प्रतिशत कम होकर 17,806 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 20,539 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। रिलायंस का कहना है कि उसका ईबीआईटीडीए साल दर साल 13.5 प्रतिशत बढ़कर 38,460 करोड़ रुपये (4.6 अरब डॉलर) हो गया है।

Advertisement