Reliance jio अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक का ख्याल रखती ही हैं। उसके साथ कंपनी अपने जियो फोन यूजर्स का भी बेहद ख्याल रखती हैं। जियो कंपनी के पास अपने जियो फोन यूजर्स के लिए प्लान की एक बहुत लंबी लिस्ट हैं। कंपनी की तरफ से हाल ही में अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए प्लान की कीमतों में भी कुछ बदलाव किए हैं। आज हम आपसे एक ऐसे ही प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। जो प्लान 336 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा हैं। अगर हम इस प्लान की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 899 रूपये हैं।
कम्पनी की तरफ से यह जो रिचार्ज प्लान जारी किया गया हैं। इसकी कीमत 899 रूपये हैं। यह प्लान कंपनी ने केवल जियो फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया हैं। कम्पनी ने ये जो प्लान जारी किया हैं इसको जियो फोन ऑल इन वन कैटेगरी में रखा गया है। इसको यह नाम इसी वजह से दिया गया हैं क्योंकि यह प्लान डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग तो देता ही हैं इसके साथ एसएमएस और जियो ऐप भी ऑफर करता हैं। इसकी खास बेनिफिट की बात करें तो इसकी कीमत 899 रूपये हैं और इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की हैं।
ये जो प्लान हैं 28 दिनों के 12 प्लान के बराबर हैं। क्योंकि इसमें आपको हर 28 दिनों में 2 जीबी डाटा मिलता हैं। इस प्लान में कुल डाटा की बात करें तो आपको कुल 24 जीबी डाटा मिलता हैं। इसके साथ ही इसमें आपको हर 28 दिनों में 50 एसएमएस दिए जाते हैं इसके साथ ही इस पैक में फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता हैं।
यदि आप कुछ ऐसी ही सुविधाएं लेना चाहते हैं वो भी 28 दिनों के लिए तो फिर इसके लिए 91 रूपये का जियो फोन प्लान हैं। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती हैं और इसमें आपको 3 जीबी कुल डाटा मिलता हैं इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 50 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान