नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते सस्ते से सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान बाजार में आना शुरू हो गए हैं। इसी के चलते रिलायंस जियो ने 3 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किए हैं। इन प्लान में 336 दिन की वैलेडिटी यानी करीब 1 साल चलाने की सुविधा दी जा रही है। इन तीन नए प्लान में लगभग पूरे फीसर्च दिए जा रहे हैं, और इनकी शुरुआत 1001 रुपये से हो रही है। आइये जानते हैं कि यह प्लान क्या हैं और कैसे इन्हें लिया जा सकता है।
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए जो नए 3 प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किए हैं। इनमें पहला है जियो फोन 1001 रुपये का ऑल-इन-वन प्लान रिचार्ज प्लान। रिलायंस जियो के इस प्लान की वैलेडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान के साथ जियो ऐप्स के कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में टोटल 49 जीबी हाई स्पीड डेटा 336 दिनों के लिए दिया जा रहा है। यानी डेली 150 एमबी डेटा ग्राहक खर्च कर सकता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस भी इस प्लान में मिल रहे हैं। इसके अलावा जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क्स पर बात करने के लिए 12000 मिनट फ्री भी मिलेंगे।
जियोफोन ग्राहकों के लिए दूसरा प्लान है 1301 रुपये का रिचार्ज प्लान। इस रिचार्ज प्लान के तहत कुल मिलाकर 164 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में डेली 500 एमबी हाई स्पीड डेटा ग्राहकों को दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस फ्री हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग और अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट्स भी फ्री में मिलेंगे। इस प्लान के साथ भी जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है।
जियो फोन ग्राहकों के लिए डेली 1.5 जीबी वाले हाई स्पीड डेटा प्लान की कीमत 1501 रुपये है। इस प्लान में कंपनी 336 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इस प्लान में कुल मिलाकर 504 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस फ्री के अलावा जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। वहीं अन्य नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट फ्री में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?