नयी दिल्ली। हाल ही में मोबाइल टैरिफ बढ़ाने के बावजूद अगले 2 साल तक रिलायंस जियो के मार्केट लीडर यानी टेलीकॉम बाजार की सबसे प्रमुख कंपनी बने रहने की संभावना है। जानकारों का अनुमान है कि रिलायंस जियो के नये सब्सक्राइबर जोड़ने की रफ्तार धीमी रह सकती है, मगर यह टेलीकॉम की प्रमुख कंपनी बनी रहेगी। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च ने एक नोट में कहा है कि डेटा स्पीड और 4जी नेटवर्क कवरेज को देखते हुए मोबाइल चार्जेस में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी और डेटा उपयोग के मामले में जियो की टॉप पॉजिशन अगले 18-24 महीनों तक आराम से बनी रहेगी। हालाँकि इसके नये कस्टमर जोड़ने की स्पीड कम हो सकती है। सेंट्रम ने वित्त वर्ष 2021-22 में जियो के हर महीने 55-65 लाख उभोक्ता जोड़ने का अनुमान लगाया है, जबकि इसकी मौजूदा रफ्तार हर महीने 80-85 लाख उपभोक्ता जोड़ने की है। वहीं 2018-19 में जियो ने हर महीने करीब औसतन 1 करोड़ उपभोक्ता जोड़े थे।
टेलीकॉम सेक्टर की तीनों प्रमुख कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर के पहले हफ्ते में ही अपने प्रीपेड प्लान 40-42 फीसद तक महंगे कर दिये हैं। हालाँकि जानकार मानते हैं कि जियो के प्लान एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले अब भी सस्ते हैं। जियो ने अपने प्लान महंगे करते हुए घोषणा की थी कि कंपनी अपने ग्राहकों को 300 फीसदी ज्यादा बेनेफिट देगी। मगर रिलायंस जियो के ज्यादातर प्लान पर सिर्फ पैसे ही बढ़ाये गये हैं। जबकि बहुत एक्स्ट्रा बेनेफिट नहीं दिये हैं।
एयरेल और वोडोफोन ने अपने नये प्लानों में अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग करने के लिए सीमित मुफ्त मिनट दिये थे। इसके ऊपर कॉल करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज झेलना पड़ता, मगर टेलीकॉम सेक्टर में चल रही तगड़ी प्रतियोगिता को देखते हुए इन दोनों कंपनियों ने अन्य नेटवर्कों पर भी असीमित मुफ्त कॉलिंग सेवा शुरू कर दी। मगर जियो अभी 6 पैसा प्रति मिनट वसूल रही। जियो के सभी प्लानों में अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए सीमित मुफ्त मिनट दिये गये हैं। इससे अधिक क़ल करने के लिए आपको यह चार्ज देना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के 28 और 84 दिन वाले प्लानों में रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है, जो एयरटेल के ऐसे ही प्लान से 20 फीसदी और वोडाफोन से 7 फीसदी सस्ते प्लान हैं। वहीं कम रेट वाले प्लान की बात करें तो जियो ने अपने 98 रुपये और 149 रुपये वाले प्लान बंद कर दिये थे। मगर कंपनी इन दोनों प्लानों को वापस ले आयी। इसके 98 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 2 जीबी नेट और 149 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1 जीबी नेट मिल रहा है। मगर आपको 98 रुपये वाले प्लान में अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग करने के लिए अलग से टॉकटाइम रिचार्ज करवाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया जीएसटी मुआवजा, जारी किये 35,298 करोड़ रुपये
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!