नयी दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। अब रिलायंस जियो के ग्राहक बिना अपने मोबाइल में नेटवर्क हुए भी कल कर पायेंगे। रिचार्ज प्लान के अलावा तकनीक के मामले में भी टेलीकॉम कंपनियाँ एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है भारत में 5जी नेटवर्क आने से पहले एक नयी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो है वॉयस ओवर वाई-फाई। वॉयस ओवर वाई-फाई या Voice over Wi-Fi एक ऐसी तकनीक है जिसमे अगर आप किसी ऐसी स्थिति में फँस जाये कि आपके मोबाइल के नेटवर्क बिल्कुल समाप्त या खराब हों तो उस स्थिति में आप वाई-फाई कनेक्शन से बिना नेटवर्क के ही कॉल कर पायेंगे। अभी तक भारत में यह तकनीक केवल कुछ कंपनियों ने ही शुरू की है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने बीएसएनएल विंग्स सर्विस शुरू की है, जबकि रिलायंस जियो ने अब वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा शुरू की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा पहले ही शुरू कर चुकी है।
एयरटेल ने अपनी यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर में शुरू की है, जबकि बाकी सर्किल के उपभोक्ताओं के लिए भी यह सर्विस शुरू की जायेगी। रिलायंस जियो के नये क्षेत्रों में इसकी टेस्टिंग करने की खबर है। रिलायंस जियो के उपभोक्ता ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया है कि जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सुविधा महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में मिल रही है। इस ग्राहक ने वॉयस ओवर वाई-फाई फीचर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जो रिलायंस जियो अपने यूजर्स को दे रही है। हालाँकि अभी इस सुविधा का सपोर्ट केवल कुछ मोबाइल में है, जिनमें ऐप्पल शामिल है।
हालाँकि वॉयस ओवर वाई-फाई सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका मोबाइल किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है। आपको बता दें कि नासिक के अलावा जियो की यह सुविधा दिल्ली में भी चालू है। एयरटेल ने दिल्ली में यह सेवा शुरू करते हुए बताया था कि 4 कंपनियों के 24 मॉडल पर ही इसके लिए सपोर्ट मिलेगा, जिनमें ऐप्पल, सैमसंग, रेडमी और वनप्लस शामिल है। वहीं इन कंपनियों के जो फोन इसे सपोर्ट करेंगे उनमें आईफोन10, आईफोन11, वनप्लस 7 और रेडमी के20 शामिल हैं।
वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस शुरू करने के लिए आपको अपने मोबाइल के सेटिंग सेक्शन में जा कर नेटवर्क सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी सिम के लिए वोल्ट को टर्न ऑन करना है और फिर वाई-फाई से मोबाइल को कनेक्ट करें। एक बार ऐसा करने के बाद आप यूजर्स अपने फोन में वॉयस ओवर वाई-फाई का ऑप्शन देख पाएंगे, जिस पर वे टॉगल कर पाएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में तीनों बाकी रह गयी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने रेट बढ़ाने के बाद एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए प्रयास कर रही हैं।
यह भी पढ़ें - प्याज के बाद रुलाने लगा आलू, 100 फीसदी से ज्यादा बढ़े दाम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान