नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जियो के दो नये प्लान आए हैं। इनमें एक प्लान 28 रुपये और दूसरा 306 रुपये का है। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो का नया 28 रुपये का प्रीपेड प्लान देश में जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध प्रीपेड प्लान्स में सबसे सस्ता है। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो ने इन दोनों में से कोई प्लान लॉन्च नहीं किया है और न ही जियो का पहले से ऐसा कोई प्लान है। इन दोनों प्लानों से जुड़ी खबरें और जानकारी गलत है। आइये जानते हैं कि क्या दावा किया जा रहा है इन प्लानों के बारे में।
दावा किया जा रहा है कि जियो का 28 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 500 एमबी 4जी डेटा और फ्री जियो से जियो वॉयस कॉल बेनेफिट मिल रहा है। वहीं नॉन-जियो ग्राहकों को करने के लिए आपसे प्रति मिनट 6 पैसे का शुल्क लिया जाएगा। जियो यूजर्स को इस प्लान के लिए किए जा रहे दावे के मुताबिक प्रति दिन मुफ्त 100 एसएमएस और जियो ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह प्लान 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों 500 एमबी डेटा का उपयोग कर लेने के बाद भी 64 केबीपीएस की कम स्पीड पर 4जी डेटा मिलत रहेगा। ये दावा एक रिपोर्ट में किया जा रहा है। मगर बता दें कि ऐसा कोई प्लान जियो ने पेश नहीं किया है।
जियो के 306 रु वाले फर्जी प्लान के बारे में कहा जा रहा है कि जियो के 306 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहतों को 3 जीबी 4G डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए जियो से जियो फोन नंबर के लिए मुफ्त वॉयस कॉल का बेनेफिट मिलता है। प्रीपेड पैक में प्रति दिन 100 एसएमएस मिलेंगे और अन्य नेटवर्क पर 6 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज लगेगा। साथ ही 3 जीबी डेटा का उपयोग करने के बाद भी 64 केबीपीएस पर डेटा मिलता रहेगा। मगर जियो की वेबसाइट पर ऐसे दोनों ही प्लानों के बारे में कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है। अगर आपको आगे भी ऐसे किसी प्लान की जानकारी मिलती है तो बेहतर है कि आप पहले जियो की वेबसाइट या इसकी ऐप पर चेक करें कि कंपनी ने वास्तव में ऐसा कोई प्लान पेश किया भी है या नहीं।
जियो ने वास्तव में हाल ही में 251 रुपये वाला एक प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है जिसमें आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि ये सिर्फ डेटा प्लान है, यानी इसमें आपको सिर्फ डेटा ही मिलेगा। इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस का कोई बेनेफिट नहीं मिलेगा। प्लान में आपको कल 120 जीबी डेटा मिलेगा। 120 जीबी डेटा खत्म होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की धीमी रफ्तार पर इंटरनेट मिलता रहेगा। कम रफ्तार वाला इंटरनेट आपको मिलता रहेगा, मगर इसमें आप वीडियो नहीं चला पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान