नयी दिल्ली। जियो के पास 84 दिन वाले कुल प्लान हैं। इन सभी प्लान्स में ग्राहकों को अलग-अलग बेनेफिट मिलते हैं। अलग-अलग डेटा लिमिट के साथ आपको कई अन्य बेनेफिट भी मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के इन चार 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं। यहां हम आपको इन चारों ही प्लान्स की डिटेल विस्तार से देंगे।
ये जियो का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेटा डेली 1.5 जीबी के रूप में मिलेगा। डेली 1.5 जीबी पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। साथ ही ये प्लान रोज 100 एसएमएस बेनेफिट के साथ भी आता है। कॉलिंग की बात करें तो आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। जियो के 555 रु वाले प्लान में ग्राहकों को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
ये जियो का 84 दिन वाला दूसरा सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेटा आपको डेली 2 जीबी के रूप में मिलेगा। डेली 2 जीबी पूरी होने पर भी ग्राहकों को 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। ये प्लान भी रोज 100 एसएमएस बेनेफिट के साथ आता है। आपको 599 रु वाले प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के 777 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको कुल 131 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेली 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान है। मगर डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। साथ ही ये प्लान रोज 100 एसएमएस बेनेफिट और अतिरिक्त 5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। एक और खास बेनेफिट जो इस प्लान में मिलता है वो है डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन।
डेटा बेनेफिट को छोड़ कर इस प्लान के सभी बेनेफिट 555 रु और 599 रु वाले प्लान जैसे हैं। ये एक 3 जीबी डेली डेटा बेनेफिट वाला प्लान है। यानी आपको पूरे प्लान में कुल 252 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी ये प्लान भी रोज 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
हाल ही में जियो ने 5 नये डेटा वाउचर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 22 रु, 52 रु, 72 रु, 102 रु और 152 रु है। 22 रु वाले डेटा वाउचर में कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 52 रु और 72 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है। 52 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 72 रु वाले प्लान में ग्राहकों को रोज आधा जीबी (500 एमबी) डेटा दिया जाएगा। इसी तरह 102 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग