नई दिल्ली: तीन साल बाद रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से रिलायंस जियो नवंबर 2019 में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। जियो के नवंबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.9 करोड़ रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं। वोडाफोन आइडिया के मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या 33.62 करोड़ और भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.73 करोड़ रही. देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या नवंबर में 2.4 प्रतिशत घटकर 117.58 करोड़ रही, जो कि अक्टूबर में 120.48 करोड़ थी।
दूसरी ओर बता दें रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2019 में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04 फीसदी हो गया था, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 28.35 फीसदी था, इतना ही नहीं वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर केवल 29.12 फीसदी रह गया। नवंबर में वोडाफोन को अक्टूबर महीने की तुलना में 3.64 करोड़ वायरलेस ग्राहकों का नुकसान हुआ, जिससे कंपनी का मार्केट शेयर में 9.7 फीसदी का घाटा हुआ। जबकि भारती एयरटेल ने वायरलाइन सेगमेंट में 7,793 नए ग्राहकों को जोड़ा था। अक्तूबर 2019 में कंपनी को 8830 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ था। वायरलेस कैटेगिरी में कंपनी के पास 16 लाख नए ग्राहक शमिल हुए थे। वहीं रिलायंस जियों ने नवंबर महीनें में 56 लाख वायरलेस सेगमेंट में नए ग्राहकों को जोड़ा। वायरलाइन कैटेगिरी में कंपनी की हिस्सेदारी 56.07 फीसदी से ज्यादा है। वहीं नवंबर के आखिर में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117 करोड़ थी, इसी दौरान कंपनी को 48.8 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन मिले।
बात करें अगर अगस्त की तो 1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक इन दो महीनों में जियो के लिए अच्छा रहा, क्योंकि इस दौरान 69,83,146 लोग जियो से जुड़े हैं। जबकि 23,84,610 लोगों ने एयरटेल के साथ छोड़ा है। इसी कड़ी में 25,76,726 लोगों ने वोडाफोन-आइडिया का साथ छोड़ दिया। वहीं इस बीच बीएसएनएल के लिए अच्छी खबर है, कंपनी के प्रति लोगों को भरोसा कायम है, क्योंकि इन दो महीनों में 73,7,928 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं।
हालांकि ट्राई के अनुसार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सितंबर के महीने में कुल मोबाइल ग्राहक 7.54 करोड़ हो गए थे। अगस्त में इनकी संख्या 7.52 करोड़ थी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुल 1.68 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े हैं। जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारती एयरटेल के अगस्त में 1.49 करोड़ सब्सक्राइबर थे जो सितंबर में घटकर 1.48 करोड़ हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया के 2.76 करोड़ ग्राहक थे जो सितंबर में घटकर 2.73 करोड़ हो गए हैं। वहीं बीएसएनएल के 63.8 लाख ग्राहक थे जो सितंबर में घटकर 63.7 लाख हो गए हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित