नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में 42 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर चुके हैं। वोडाफोन और एयरटेल के नये महंगे प्लान 3 दिसंबर और जियो के नये प्लान 6 दिसंबर से लागू हो चुके हैं। जियो ने अपने प्लान महंगे करते हुए कहा था कि वे अपने यूजर्स को 300 फीसदी तक अधिक बेनेफिट देगी। जियो के नये ऑल-इन-वन सभी प्रीपेड प्लान में दैनिक डेटा बेनेफिट के जियो टू जियो असीमित कॉलिंग मिल रही है। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको सीमित मिनट ही मिलेंगे। उससे ज्यादा दूसरे नेटवर्कों पर कॉल करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना पड़ेगा। जियो के नये प्लान 98 रुपये से 2,199 रुपये तक के हैं। इनमें 98 रुपये वाला प्लान जियो ने बंद कर दिया था। मगर एयरटेल और वोडाफोन द्वारा सभी नेटवर्कों पर असीमित मुफ्त कॉलिंग करने के बाद जियो ये सस्ता प्लान फिर से ले आयी। जियो का एक 365 दिनों वाला प्लान 2,199 रुपये का है। मगर जियो का 365 दिनों वाला एक और प्लान है, जो इससे काफी सस्ता है। आइये जानते हैं उस प्लान के बारे में।
2,199 रुपये रुपये के 365 दिन वाले प्लान के अलावा इतने ही दिन की वैलिडिटी वाला जियो का एक और प्लान है, जो केवल 1,299 रुपये का है। इस प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। वहीं जियो से जियो असीमित कॉलिंग और टोटल 3,600 एसएमएस भी मिलेंगे। मगर जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए आपको 365 दिनों के लिए मुफ्त 12000 मिनट ही मिलेंगे। इससे अधिक कॉल करने पर प्रति मिनट आपको 6 पैसे का शुल्क देना है, जिसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना पड़ेगा। अलग से ऐसी कॉल के लिए रिचार्ज कम से कम 10 रुपये से शुरू है।
1,299 रुपये वाले के मुकाबले जियो के 365 दिन वाले 2,199 रुपये के प्लान में आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। इतना ही नहीं अगर आप दिन में 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल भी कर लें तो भी आप 64 केबी प्रति सेकंड की हल्की रफ्तार पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। 2,199 रुपये वाले प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, मगर अन्य नेटवर्कों के लिए इसमें भी 1,299 रुपये वाले प्लान की तरह 12,000 मुफ्त मिनट ही मिलेंगे। साथ ही 365 दिनों तक रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
एक साल की वैलिडिटी वाला जियो का सबसे महंगा प्लान अब 2199 रुपये का है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ नॉन-जियो नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट, जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। यह असल में इसके पुराने 336 दिन की वैलिडिटी वाले 1776 रुपये वाले प्लान से मिलता-जुलता है। 1776 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग के लिए 4,000 मिनट मिलते थे। नये और पुराने प्लान में 423 रुपये के साथ 8,000 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट का अंतर है। हालाँकि इसकी थोड़ी अवधि भी बढ़ायी गयी है।
यह भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड : वाहट्सअप के माध्यम से करें निवेश, ये है तरीका
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान