Reliance Industries Layoff: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने वर्कफोर्स में लगभग 11% यानी कि 42,000 लोगों की कमी की है यानी कुल 42,000 लोगों ने अपनी जॉब से हाथ धोया है।

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज की कर्मचारी संख्या FY24 में 347,000 रह गई है जबकि एक साल पहले FY23 में यह संख्या 389,000 थी। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, नए भर्ती की संख्या में भी एक तिहाई से अधिक की कटौती की गई और इसे 170,000 तक सीमित कर दिया गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस जॉब की कटौती के पीछे का क्या कारण है।

Advertisement

इस वजह से कंपनी में हुई छंटनी

भर्ती की संख्या में भी एक तिहाई से अधिक की कटौती के पीछे दो कारण हैं। पहला कोस्ट-एफिशिएंसी ड्राइव और दूसरा है कम हायरिंग। यह गिरावट खासकर रिटेल सेक्टर में आई है, जहां कंपनी के कई स्टोर बंद हुए और उनके विस्तार में भी कमी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार, FY24 में कुल स्वैच्छिक अलगाव FY23 की तुलना में कम थे, हालांकि कर्मचारियों के लाभ व्यय में 3% की वृद्धि हुई और यह 25,699 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। FY23 में यह वृद्धि पिछले साल की तुलना में 33% थी।

Advertisement

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, रिलायंस रिटेल ने 3,300 से ज्यादा नए स्टोर खोले हैं जिससे वर्ष के अंत में कुल स्टोर की संख्या 18,040 हो गई है।

क्या कंपनी में नहीं होगी हायरिंग?

रिलायंस इंडस्ट्रीज में घटती नौकरियों के बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि रिलायंस में नौकरी नहीं आएंगी और कंपनी के नए बिजनेस मेच्योर हो रहे हैं इसलिए कंपनी इन नए बिजनेस को डिजिटल इनीशिएटिव्स से पर्याप्त समर्थन दे रही है।

Advertisement

अब वे अपने संचालन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए ऑप्टिमम स्ट्रेंथ पर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नए कारोबारी अवसरों के उभरने और रणनीति में बदलाव के साथ कंपनी में कर्मचारी नहीं बढ़ेंगे। कंपनी लागत प्रबंधन और दक्षता को बहुत अच्छी तरह समझती है।

Dell ने भी लिया हाल ही में ये फैसला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेल की सेल्स टीम ने कंफर्म किया है कि कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है और मैनेजर्स के अलावा डायरेक्टर और वीपी भी छंटनी से प्रभावित हुए हैं। डेल अपनी सेल्‍स डिवीजन में एक बड़े री-ऑर्गेनाइजेशन पर काम कर रही है। इस बदलाव की वजह से डेल के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी और डेल के कुल 12,500 कर्मचारी इस बदलाव का शिकार बनेंगे।

Advertisement

छंटनी की मुख्य वजहों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। Dell ने कहा कि कंपनी अपनी गो-टू-मार्केट टीमों की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है और साथ ही अपने कस्टमर्स और स्टेकहोल्डर्स के लिए इनोवेशन, वैल्यू और सर्विस को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट को बढ़ा रही है।