Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी ड्रीम सिटी बना रहे हैं। मुकेश अंबानी की यह ड्रीम सिटी उत्तर भारत की बेहद खास सिटी के रूप में विकसित की जा रही है।

Advertisement

इसमें रेजिडेंशियल घर तो होंगें ही इसके साथ ही इंडस्ट्रियल टाउन भी होंगे। इसको कंपनी ने इसे मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप नाम दिया है। यह ड्रीम सिटी हरियाणा के झज्जर में डेवलप की जा रही है। इस ड्रीम सिटी में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर देने की तैयारी हैं।

Advertisement

मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप जो हरियाणा के झज्जर में बन रही है। यह रिलायंस वेचर्स लिमिटेड की सब्सिडियरी है। इसमें 100 प्रतिशत रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की हिस्सेदारी है। मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप को लगभग 8 हजार 250 एकड़ में बसाया जा रहा है।

इस सिटी में रेजिडेंशियल टाउनशिप बसाई जा रही है इसके साथ ही साथ इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बसाई जा रही है। जो झज्जर शहर से 14 किमी की दूरी पर है और गुड़गांव से 30 किमी की दूरी पर है और नजफगढ़ से 18 किमी की दूरी पर है। जो कि फर्रुखनगर रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप की वेबसाइट के मुताबिक, ड्रीम सिटी को कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस-वे से भी कनेक्टिविटी मिलती है साथ ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डीएफसी से भी कनेक्टिविटी मिलती है।

इस सिटी में इसके अलावा जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बसाई जा रही है। जिसमें डेनसो, पैनासोनिक ने अपना ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। इस ड्रीम सिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए भी प्लाट मौजूद हैं। इस सिटी कमर्शियल प्लॉट भी मौजूद हैं।

Advertisement

वर्ल्ड क्लास सिटी के लिए पानी की सप्लाई, पावर की सप्लाई से लेकर सड़कों पर फोकस किया गया है। इसमें 220 केवी का पॉवर सब स्टेशन, पॉनी की सप्लाई का नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट भी शामिल हैं। इसको मुकेश अंबानी उत्तर भारत की सबसे प्रमुख इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं।