Mukesh Ambani के हाथ एक काफी बड़ी डील लगने वाली है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में वाॅल्ट डिज्नी का बिजनेस खरीद सकती है।

Advertisement

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके इसके मुताबिक दोनों कंपनियां कैश और स्टॉक में होने वाली डील के काफी पास पहुंच गई है। डिज्नी स्टार कारोबार में कंट्रोलिंग स्टेक को बेच सकती है।

Advertisement

अमेरिका की कंपनी डिज्नी का कहना है कि उसके इस कारोबार की वैल्यू लगभग 10 अरब डॉलर है। जबकि यह रिलायंस के मुताबिक करीब 7 अरब डॉलर से 8 अरब डॉलर हैं। ईटी नाउ की एक खबर के अनुसार सूत्रों के अनुसार, इस डील का ऐलान अगले महीने हो सकता है। इस डील के मुताबिक रिलायंस की कुछ मीडिया यूनिट्स को डिज्नी स्टार में मर्ज किया जा सकता है।

Advertisement

प्रपोजल के अनुसार डील के बाद डिज्नी का अपनी इंडियन कंपनी में माइनोरिटी स्टेक बना रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डील और वैल्यूएशन के बारे में अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। इसके बारे में देश में डिज्नी के प्रतिनिधि ने कोई कमेंट नहीं किया। इतना ही नहीं रिलायंस के प्रवक्ता ने भी कमेंट करने से इन्कार कर दिया।

वर्ष 2022 में मुकेश अंबानी ने आईपीएल के स्ट्रीमिंग राइट्स को 2.7 अरब डॉलर में खरीदे थे। जियो सिनेमा ने इसके बाद इस लीग को मुफ्त में ब्रॉडकास्ट किया था। रिलायंस ने इसके बाद वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक के एचबीओ के साथ बड़ी डील की थी। पहले इसके राइट्स की बात करें तो फिर यह राइट्स डिज्नी के पास थे।

Advertisement

डिज्नी स्टार के सब्सक्राइबर की संख्या में हाल में गिरावट आई है लेकिन कंपनी ने हाल नहीं मानी है। कंपनी निरंतर भारत में अपने निवेश में इजाफा कर रही है। कंपनी भारत में अपने अपने कारोबार को बेचने के विकल्प पर विचार कर रही है या फिर जॉइंट वेंचर बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: Business Idea: घर की छत पर शुरू कर सकते है ये कारोबार, कराएगा तगड़ी कमाई