Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को रिलायंस की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक सीमलेस इंटरफेस के जरिए सिंपल, फिर भी स्मार्ट, लाइफ, जनरल, और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह संभावित रूप से ग्लोबल प्लेयर्स के साथ पार्टनरशिप करेगा।
उन्होंने कहा कि यह भागीदारों के साथ प्रासंगिक उत्पादों को बनाने और पूरा करने के लिए पूर्वानुमान डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करेगा।
उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 1.42 अरब इंडियंस के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज को लोकतांत्रिक बनाने की योजना बनाई है। जिससे उन्हें अफोर्डेबल, सिंपल, इनोवेटिव एंड इंट्यूटिव प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मिल सके।
मुकेश अंबानी ने ब्लैक रॉक के साथ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के ज्वाइंट वेंचर के बारे में भी बात की।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि ब्लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी परिसंपत्ति मैनेजमेंट कंपनी है, जो बेहतर प्रतिष्ठा और ट्रैक रिकॉर्ड के साथ 11 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करती है। ज्वाइंट वेंचर टेक इनेबल्ड, अफोर्डेबल और अभिनव निवेश समाधान प्रदान करने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की संबंधित शक्तियों का समन्वय करेगा।
उन्होंने इसके बाद पार्टनरशिप पर अपना नजरिया साझा करने के लिए ब्लैकरॉक के अध्यक्ष और सीईओ लैरी फिंक को आमंत्रित किया।
यह भी पढ़ें : Business Idea : आसानी से शुरू होगा सोया पनीर का बिजनेस, जानिए कमाई
ब्लैकरॉक के सीईओ की तरफ से कहा गया है कि हम देश में एसेट परिसंपत्ति मैनेजमेंट इंडस्ट्री में विकास की भारी संभावनाएं देखते हैं। उन्होंने कहा कि हम बढ़ते वित्तीयकरण और अप्रबंधित और भौतिक संपत्तियों से बचत और निवेश की ओर बदलाव देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम हम उम्मीद करते हैं कि प्रति व्यक्ति जीडीपी मे वृद्धि जारी रहेगी और प्रौद्योगिकी डिजिटल समावेशन को आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें : Unicorn Startups : जानिए टॉप 5 देशों के नाम, कौन-सा है भारत का नंबर
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति