Rekha Jhunjhunwala: दिवंगत उद्योगपति राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने फैसला लिया जिसमें उन्होंने ओपन मार्केट में सेलिंग के जरिए नजारा टेक्नोलॉजीज में कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। हालांकि, इस घोषणा के बाद भी कंपनी के शेयर ने झुनझुनवाला को करीब 4 गुना रिटर्न दिया है।

Advertisement

शेयर बाजार को साझा की गई ये जानकारी

कंपनी की तरफ से शुक्रवार को शेयर बाजार को जानकारी साझा की गई उसमें बताया गया कि छह जून, 2025 तक नजारा टेक्नोलॉजीज में रेखा झुनझुनवाला के पास 44,45,120 शेयर और 5.07 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद थी। रेगुलेटरी जानकारी के अनुसार 9 जून 2025 से 12 जून 2025 तक एस्टेट ऑफ लेट राकेश झुनझुनवाला ने कुल 17,21,500 शेयर (यानी 1.9648 प्रतिशत) बेचे थे।

Advertisement

वहीं, 13 जून 2025 को उन्होनें 27,23,620 शेयर बेचे, जिसके बाद आखिरी खुलासे के बाद से कुल 5.0734 प्रतिशत का ट्रांसफर हुआ। जिसके बाद कंपनी की तरफ से जानकारी साझा की गई जिसमें कहा अब नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में एस्टेट ऑफ लेट राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति की कोई हिस्सेदारी नहीं है।

Take a Poll

'एस्टेट' का क्या मतलब है?

जब कोई आदमी दुनिया से गुजर जाता है, तो उसकी सारी चीजें यानी संपत्ति और उसकी जिम्मेदारियों को इक्कठा करके एक यूनिट को तैयार किया जाता है, जिसे एस्टेट कहा जाता है। राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनकी सारी संपत्तियों की देखभाल उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला कर रही हैं। वे उनकी कानूनी उत्तराधिकारी और संपत्ति की निष्पादक हैं।

Advertisement

180 करोड़ का निवेश बना 770 करोड़

राकेश झुनझुनवाला ने साल 2017-18 में नजारा टेक्नोलॉजीज में लगभग 180 करोड़ रुपए का निवेश किया था। उस समय कंपनी प्राइवेट थी और मोबाइल गेमिंग और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही थी। अब जब यह डील पूरी हो गई है, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि झुनझुनवाला परिवार को इस निवेश से लगभग 770 करोड़ रुपए का रिटर्न मिला है। यानी कुल मिलाकर यह निवेश लगभग चार गुना मुनाफे में रहा।

Advertisement

बीएसई और एनएसई पर हुई बिक्री

इस हिस्सेदारी की बिक्री बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों पर की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 14.23 लाख और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 13 लाख शेयर बेचे। ये सौदे 1,225.19 रुपए से 1,225.63 रुपए के भाव पर हुए। कुल मिलाकर इनका मूल्य लगभग 333.76 करोड़ रुपए रहा।

Advertisement

निवेश की रणनीति में एक और सफल कदम

इस डील को रेखा झुनझुनवाला की ओर से एक रणनीतिक निकासी के तौर पर देखा जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का समय पर किया गया एग्जिट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक मिसाल हो सकता है। यह दिखाता है कि सही कंपनी में सही समय पर किया गया निवेश और समय पर निकासी से कितना बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है।

Advertisement

नजारा टेक्नोलॉजीज की ग्रोथ स्टोरी

नजारा टेक्नोलॉजीज एक प्रमुख गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी है, जो भारत के अलावा कई विदेशी बाजारों में भी सक्रिय है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में कई स्ट्रैटेजिक अधिग्रहण किए हैं और अपने कारोबार को मजबूत किया है। यही वजह रही कि राकेश झुनझुनवाला जैसे दिग्गज निवेशक ने इसमें निवेश किया था और लंबी अवधि तक उस पर भरोसा बनाए रखा।

रेखा झुनझुनवाला द्वारा नजारा टेक्नोलॉजीज में अपनी पूरी हिस्सेदारी की बिक्री एक सफल निवेश की बेहतरीन मिसाल है। करीब सात साल के निवेश में चार गुना रिटर्न पाना यह दर्शाता है कि झुनझुनवाला परिवार की निवेश रणनीति कितनी मजबूत रही है। अब बाजार की नजरें इस पर रहेंगी कि वे इस रकम को कहां और कैसे दोबारा निवेश करते हैं।