नई दिल्ली, सितंबर 22। यदि आपने अपना वह मोबाइल नंबर बदल दिया है जो यूएएन नंबर से जुड़ा था तो आपकों अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ नए मोबाइल नंबर को लिंक करना होगा। इस बात का ध्यान रखे की ईपीएफओ सभी सदस्यों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से कई जानकारियां आती हैं, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से ही कई सारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
सभी ईपीएफ सदस्य ईपीएफ पोर्टल के माध्यम से ईपीएफओ के डेटाबेस में अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। यूएएन नंबर के साथ कोई भी ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर ईपीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता है। यह काफी आसान प्रक्रिया है।
मोबाइल नंबर जनरेट कनरे के लिए यूएए की जरूरत होती है। आपकों सबसे पहले ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर अपना यूएएन सक्रिय करना होगा। अपने यूएएन को एक्टिवेट करन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
-आपको ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाना होगा
-'यूएएन सक्रिय करें' के विकल्प को चुनना होगा
- आधार संख्या, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर कैप्चा कोड को भरना होगा
- इसके बाद आपकों अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा
- अपने यूएएन को सक्रिय करने के लिए ओटीपी को दर्ज करें अब यह मोबाइल नंबर भी आपके खाते से जुड़ जाएगा।
यदि आपने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया है तो उसे यूएन से जोड़ना भी अनिवार्य है। नया मोबाइल नंबर बदलने के बाद आपकों सभी जानकारी आपके नए नंबर पर मिलने लगेगी। आप कुछ सरल चरणों में इस नंबर को ऑनलाइन भी बदल सकते हैं।
-आपको ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जाकर अपने खाते में लॉग-इन करना होगा।
- अब 'प्रबंधन' अनुभाग में जाकर 'संपर्क विवरण' विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद आप 'मोबाइल नंबर बदलें' विकल्प को क्लिक करें
- आपको एक नया सेक्शन मिलेगा जिसमें आपको नया मोबाइल नंबर दो बार भरना होगा।
- मोबाइल नंबर भरने के बाद 'गेट ऑथराइजेशन पिन' के विकल्प पर क्लिक करें आपको इस नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।
- अब दिए गए स्थान में ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' विकल्प दबाएं जल्द ही आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ पोर्टल में अपडेट हो जाएगा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान