नई दिल्ली, जून 1। रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) ढेरों निवेशकों के लिए एक बढ़िया बचत और निवेश ऑप्शन है। आरडी अकाउंट में निवेशक को किश्तों में पैसा जमा करना होता है और फिर उस जमा पैसे पर उसे ब्याज मिलता है। आखिर में मैच्योरिटी पर उसे ब्याज सहित पूरी निवेश राशि मिल जाती है। अगर आप आरडी अकाउंट खोलना चाहें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सहित टॉप बैंक ये सुविधा देते हैं। इन टॉप बैंकों के अलावा आप पोस्ट ऑफिस और स्मॉल फाइनेंस बैंकों (एसएफबी) में भी आरडी खाता खोल सकते हैं।
आपका जानकर शायद हैरानी होगी, मगर स्मॉल फाइनेंस बैंक न केवल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर, बल्कि आरडी पर भी ऊंची ब्याज दरों की पेशकश करते हैं। ज्यादातर स्मॉल फाइनेंस बैंकों में कम से कम 6 महीने और अधिकतम 10 साल की आरडी कराई जा सकती है और इसमें कम से कम 100 रु का भी निवेश कर सकते हैं। यहां हम उन स्मॉल फाइनेंस बैंकों की जानकारी देंगे, जिनमें इस समय 8.5 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 24-36 महीने की आरडी पर 8% की ब्याज दर ऑफर करता है। बाकी 12, 15, 18, 21 और 24 महीनों के लिए बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है। तीन साल से ऊपर और 10 साल तक की आरडी के लिए भी समान दरें हैं। एफडी की तरह ही वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले आरडी पर भी 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है। इस तरह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 24-36 महीने की आरडी पर 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 36 महीने से कम से 60 महीने की आरडी पर 7.25 फीसदी की सबसे ऊंची दर ऑफर करता है। आम निवेशकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि पर 7.75 फीसदी ब्याज मिलता है। बैंक 1 महीने से 4 महीने तक की आरडी पर 4 फीसदी, 6 महीने से कम से 12 महीने तक एफडी पर 6 फीसदी और 60 महीनों से कम से 120 महीनों तक एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज दे रहा है।
सूर्दोय स्मॉल फाइनेंस बैंक पांच साल की अवधि के लिए आरडी पर सबसे ऊंची ब्याज दर ऑफर करता है। इस जमा पर सामान्य ग्राहक को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज मिलता है। ये दरें 15 फरवरी 2021 से प्रभावी हैं। ये बैंक 6 महीने पर 5.50%, 9 महीने पर 6.00%, 12, 15, 18, 21 और 24 महीने पर 6.75% और 27, 30, 33 और 36 महीनों की अवधि पर 7 फीसदी ब्याज मिलता है।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल की आरडी पर 7.50% की उच्चतम दर ऑफर करता है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट्स अतिरिक्त ब्याज देता है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 महीने पर 4.25%, 6 महीने पर 4.50%, 9 महीने पर 5.50%, 1 वर्ष पर 5.50%, 2 वर्ष पर 7.50%, 3 वर्ष पर 7.00%, 4 वर्ष पर 7.00%, 5 वर्ष पर 6.50% और 5 वर्ष से अधिक से 10 वर्ष तक पर 6.50% ब्याज दे रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान