नई दिल्ली: वोडाफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए पेटीएम एक कैशबैक ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत कंपनी वोडाफोन के प्रीपेड रिचार्ज करवाने पर या फिर पोस्टपेड बिल पेमेंट करने पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। जानकारी दें कि यह ऑफर मोबाइल रिचार्ज के लिए भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं यह ऑफर केवल वोडाफोन नंबर को रिचार्ज करने पर ही लागू होगा। बता दें कि कैशबैक स्कीम के लिए वोडाफोन ने पेटीएम के साथ पार्टनरशिप की है। इस पेटीएम ऑफर के तहत पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर डेडिकेटेड वेबपेज शो किया है। अच्छी बात तो यह है कि कंपनी के इस धमाकेदार ऑफर का लाभ नए के साथ ही मौजूदा यूजर भी उठा सकते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : 250 से कम के प्लान, चेक करें सबसे दमदार कौन? ये भी पढ़ें
पेटीएम के जरिए वोडाफोन नंबर रिचार्ज करने पर यूजर्स को 15 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को पेटीएम मूवी, फ्लाइट, बस और पेटीएम फर्स्ट के 2,485 रुपये वाउचर मिलेंगे। बता दें कि वोडाफोन पेटीएम कैशबैक ऑफर सिर्फ सलेक्टेड यूजर्स के लिए है। इसके साथ ही ऑफर के दौरान एक यूजर्स इस ऑफर का बेनीफिट एक ही बार ले सकता है। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है कि इस ऑफर के लिए यूजर्स को कम से कम 149 रुपये का रिचार्च करना होगा। पेटीएम ने यह भी साफ किया है कि उसका यह कैशबैक ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है।
वोडाफोन पेटीएम कैशबैक ऑफर के लिए पेटीएम यूजर्स को कोड एप्लाई करने करना होगा। इस कैशबैक के लिए नए पेटीएम यूजर को "VODANEW2500" प्रोमोकोड का यूज करना होगा। इसके साथ ही पेटीएम के पुराने यूजर्स को "VODA2500" प्रोमोकोड यूज करना होगा। इस प्रोमोकोड को यूज करते हुए ट्रांसजेक्शन करने पर यूजर्स को पेटीएम 24 घंटे के अंदर रिवार्ड सेंड कर देगी। बता दें कि पेटीएम के नए और पुराने यूजर्स के लिए इस ऑफर में कुछ-कुछ भिन्नता है। पेटीएम के नए यूजर्स को 30 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं पेटीएम के पुराने यूजर्स को 15 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस कैशबैक के तहत मिलने वाले दूसरे बेनिफिट दोनों नए और पुराने यूजर्स के लिए एक जैसे हैं।
हाल ही में वोडाफोन ने 499 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। डेली 1.5जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस दिए जा रहे है। प्लान जी5 और वोडाफोन प्ले के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। वैलिडिटी की बात करें तो यह प्लान कुछ सर्कल्स में 70 दिन और कुछ में 60 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान