REC Share Price: REC लिमिटेड को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) से एक अहम मंजूरी मिल गई है। ऐसे में कंपनी के शेयर्स में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। 30 मई 2025 को जारी नोटिफिकेशन नंबर 52/2025 के तहत कंपनी को पांच लाख जीरो कूपन बॉन्ड जारी करने की इजाजत दी गई है।

Advertisement

इतने रुपये जुटाने की तैयारी

इन बॉन्ड्स की अवधि दस साल छह महीने की होगी और इनसे कुल 5,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इन जीरो कूपन बॉन्ड्स को उनकी असली कीमत से काफी कम दाम पर जारी किया जाएगा और मेच्योरिटी पर फुल वैल्यू पर वापस चुकाया जाएगा। इन बॉन्ड्स में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत निवेशकों को टैक्स में भी खास फायदा मिलता है।

Advertisement

कंपनी को सस्ते दरों पर फंड जुटाने में मदद मिली

REC ने इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भी ऐसे ही बॉन्ड जारी किए थे, जिन्हें बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 5,000 करोड़ रुपये की उस पेशकश को करीब 7 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। तब ये बॉन्ड्स 6.25% यील्ड पर जारी हुए थे, जो उस समय के मार्केट रेट्स से करीब 100 बेसिस पॉइंट (1%) कम था। इस बड़ी सफलता से REC को नए तरह के निवेशकों तक पहुंचने का मौका मिला और कंपनी को सस्ते दरों पर फंड जुटाने में मदद मिली।

Advertisement

महारत्न पब्लिक सेक्टर की कंपनी REC लिमिटेड ने ऐलान किया है कि उसके बोर्ड ने बॉन्ड या डिबेंचर के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट से 1.55 लाख करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के शेयर्स में दिख रहा है एक्शन

इन खबरों के चलते REC Ltd के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। आज गुरुवार को बीएसई पर सुबह 9:20 पर 1% की उछलकर 407.65 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स ने 2 हफ्ते में 0.59% का रिटर्न दिया है। 1 महीने में कंपनी के शेयर्स ने 0.78% रिटर्न दिया है।