नई दिल्ली, जुलाई 7। रियलमी के नए सब-ब्रांड डिजो ने हाल ही में अपने पहले दो प्रोडक्ट्स डिजो गोपोड्स डी और डिजो वायरलेस लॉन्च किए। डिजो ब्रांड किफायती कीमत पर टेक एआईओटी प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। अब इस ब्रांड ने देश में दो नए फीचर फोन भी लॉन्च कर दिए हैं। डिजो स्टार 300 और डिजो स्टार 500 भारत में लॉन्च हुए दो नए फीचर फोन हैं। दोनों स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये से कम है। दोनों फोन में 32 एमबी स्टोरेज और एक बड़ी बैटरी दी गयी है। आइए एक नज़र डालते हैं डिज़ो स्टार 300 और डिज़ो स्टार 500 की भारत में कीमत और फीचर्स पर।
रियलमी डिजो स्टार 300 तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। इनमें ब्लू, ग्रीन और ब्लैक शामिल हैं। भारत में डिजो स्टार 300 की कीमत 1,299 रुपये है, जबकि डिजो स्टार 500 भारत में 1,799 रुपये में उपलब्ध है। वहीं डिजो स्टार 500 तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिनमें ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर शामिल हैं। दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इन फीचर फोन के ऑफलाइन बाजार में भी बिकने की उम्मीद है।
डिजो स्टार 300 एक डुअल-सिम 2 जी फीचर फोन है। इसमें 1.77-इंच की क्वार्टर क्यूवीजीए एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है। आपके फोन को दिन भर एक्टिव रखने के लिए इसमें 2,550 एमएएच की बैटरी दी गयी है। आपके गानों और फोटो को स्टोर करने के लिए डिजो स्टार 300 में 32 एमबी रैम और 32 एमबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
डिजो स्टार 300 में एससी6531 ई प्रोसेसर है। इसमें कुल 8 स्थानीय भाषाएँ हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजरात, तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़। तस्वीरें क्लिक करने के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीछे की तरफ 0.08 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। इसमें पीछे की तरफ बिग डिजो ब्रांडिंग भी है।
डिज़ो स्टार 500 भी एक डुअल-सिम 2 जी फीचर फोन है, जिसमें 2.8 इंच की बड़ी क्यूवीजीए एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी दी गयी है। डिजो स्टार 500 में कई उपयोगी टूल भी हैं। इनमें ब्लूटूथ, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर, साउंड रिकॉर्डर और फाइल मैनेजर शामिल हैं। फोन में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, गुजराती और तेलुगु में से चुनने के लिए 5 अलग-अलग भाषाएं हैं।
फोटो क्लिक करने के लिए इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। आपकी तस्वीरों को स्टोर करने के लिए, इसमें 32 एमबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक एससी6531ई चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसे 32 एमबी रैम के साथ जोड़ा गया है। अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि अमेजन पर एक सेल चल रही है, जिस पर आपको 40 फीसदी तक छूट मिल सकती है। आपको स्पेशल बैंक कार्ड का उपयोग करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड या ईएमआई भुगतान का उपयोग करके 1,250 रुपये तक 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट का भी मजा ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान