RDC Concrete IPO: आरडीसी कंक्रीट रेडी मिक्स कंक्रीट बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी न सिर्फ कंक्रीट बनाती है, बल्कि इसको बेचती भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक बहुत बड़ी कंक्रीट कंपनी है और कुछ दिन पहले इसने भारत में अपना 100वां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है, जो की ऑपरेशनल भी है। इस कंपनी की परफॉर्मेंस काफी ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार के समर्थन वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में कंक्रीट की जबरदस्त मांग की जा रही है।
यही कारण है कि कंपनी अपने विस्तार के लिए और वर्कफोर्स को बढ़ाने के लिए साल 2025 तक 4000 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। आ रही जानकारी के मुताबिक आरडीसी कंक्रीट ने जनवरी 2025 में आईपीओ ले आने के लिए प्लानिंग कर रही है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू के जरिए कंपनी का इरादा 3500 से लेकर 4000 करोड़ रुपए तक की रकम जुटाना का है।
जिस हिसाब से इस कंपनी को प्रोजेक्ट्स और ऑर्डर्स मिल रहे हैं, उस हिसाब से इसके आईपीओ को बेहतर सब्सक्रिप्शन और जबरदस्त प्रीमियम भी मिल सकता है।
एक बिजनेस मीडिया हाउस से बात करते हुए इस कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल इस कंपनी के द्वारा लगभग 300 करोड रुपए का निवेश किया जा रहा है। लेकिन अगले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी करीब 400 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने की योजना पर भी विचार कर रही है।
कंपनी के अधिकारी के अनुसार इस आईपीओ द्वारा जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कैपिटल के खर्चों के लिए किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंफ्रा मार्केट और आरडीसी कंक्रीट के पैरंट्स ने इन्वेस्टर्स को करीब 10 प्रतिशत के शेयर 2 करोड़ डॉलर में बेच दिए।
आपको बताते चलें कि साल 2021 में आरडीसी कंक्रीट का अधिग्रहण इंफ्रा मार्केट ने किया था। उस समय आरडीसी के पास 49 रेडी मिक्स कंक्रीट के प्लांट थे। लेकिन 2 साल के बाद इस कंपनी के पास दुगने से भी ज्यादा प्लांट हो चुके हैं। आज इस कंपनी के पास कुल मिलाकर 100 रेडी कंक्रीट मिक्स प्लांट हैं। इस कंपनी में 2 सालों में इतनी जबरदस्त प्रोग्रेस दिखाई है। तो आगे आने वाले सालों में जैसे-जैसे कंस्ट्रक्शन बढ़ता रहेगा इस कंपनीके प्रोडक्ट की डिमांड भी बरकरार रहेगी और इसके शेयर में भी तेज उछाल देखने को मिलेगा। अगर इस कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होते हैं. तो यूजर्स को अच्छा खासा मुनाफा भी दे सकते हैं।
गौरतलब है कि यह कंपनी अपनी इस स्पीड को बरकरार रखना चाहती है और यही कारण है कि यह साल 2024 में 120 प्लांट लगाने का टारगेट लेकर चल रही है। कंपनी ने आने वाले फाइनेंशियल ईयर में भी 100 प्लांट जोड़ने की बात कही है ताकि 2025 फाइनेंशियल ईयर तक कंपनी के कुल प्लांट की संख्या बढ़कर 220 हो जाए।
कंपनी की ग्रोथ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कंपनी को अपने विस्तार के लिए 4000 करोड़ रुपए तक की जरूरत पड़ रही है। आपको बतादें कि देश में किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन का काम चलेगा तो उसके लिए रेडी मिक्स कंक्रीट की जरूरत होगी ही होगी। यही कारण है कि इस कंपनी के आईपीओ को बेहतरीन सब्सक्रिप्शन और जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्टिंग भी मिल सकती है। आपको बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे आने वाले 10 सालों में तो कंपनी को काम की कोई कमी ही नहीं होगी।
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह