नई दिल्ली, फरवरी 20। जब डिपॉजिट अवधि की फ्लेक्सिबिलिटी की बात आती है, तो आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट या आरडी) छोटी और लंबी अवधि दोनों के लिए एक बेस्ट विकल्प होता है। खास कर सैलेरी वाले लोगों के लिए, जो मासिक आधार पर एक सेफ ऑप्शन में पैसा जमा करना चाहते हैं ताकि अच्छा रिटर्न मिल सके। आरडी स्कीम में किसी निवेशक को हर महीने पहले से तय अवधि के लिए एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। आम तौर पर आरडी एक से पांच साल तक के लिए होती है। यदि आप एसबीआई या एचडीएफसी बैंक में से किसी में आरडी अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो पहले इनकी ब्याज दरें जान लें।
जोखिम से बचने वाले वे निवेशक, जो एक साथ मोटी राशि के बजाय हर महीने छोटी छोटी राशि जमा करना चाहते हैं, वे अपने पर्सनल फाइनेंस लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आरडी खाता खोल लेते हैं। रेकरिंग डिपॉजिट में गारंटीड रिटर्न के लाभ के साथ साथ सुरक्षित, कम जोखिम वाले निवेश ऑप्शन की सुविधा मिलती है। इसलिए आपको भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक की लेटेस्ट ब्याज दरों को देखना चाहिए। दोनों ने फरवरी 2022 में ही अपनी ब्याज दरों को संशोधित किया है।
एसबीआई न्यूनतम 12 महीने की अवधि और अधिकतम 120 महीने की अवधि के लिए आरडी खाते की सुविधा देता है। न्यूनतम मासिक किस्त राशि बिना किसी ऊपरी लिमिट के 100 रुपये होती है। आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर सावधि जमा यानी एफडी दरों के समान होती है। एसबीआई ने हाल ही में अपनी सावधि जमा ब्याज दरों में वृद्धि की है और अब बैंक 15.02.2022 से लागू की गयी दरें एफडी और आरडी पर पेश कर रहा है।
आम लोगों के लिए 7 से 45 दिन की आरडी पर ब्याज दर 2.9 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 3.4 फीसदी है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंकों की तरफ से एफडी-आरडी पर अधिक ब्याज दर मिलती है। एसबीआई में 46 से 179 दिनों की आरडी पर आम लोगों के लिए ब्याज दर 3.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों क लिए 4.4 फीसदी है। 180 से 210 दिन की आरडी पर ब्याज दर आम लोगों के लिए 4.4 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 4.9 फीसदी है। 211 दिन से 1 साल कम की आरडी पर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 4.4 फीसदी और 4.9 फीसदी ब्याज दर है।
1 साल से 2 साल से कम तक की आरडी पर आम लोगों के लिए ब्याज दर 5.1 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 5.6 फीसदी है। वहीं 2 साल से 3 साल से कम तक पर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 5.1 फीसदी और 5.6 फीसदी ब्याज दर है। आम लोगों के लिए 3 साल से 5 साल से कम तक की आरडी पर ब्याज दर 5.3 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 5.8 फीसदी है। 5 साल से 10 साल तक की आरडी पर आम लोगों के लिए 5.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.2 फीसदी है।
आम लोगों के लिए 6 महीने की आरडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 4 फीसदी है। यहां 9 महीनो की आरडी पर आम लोगों के लिए ब्याज दर 4.40 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों क लिए 4.9 फीसदी है। 12 महीनों की आरडी पर ब्याज दर आम लोगों के लिए 5 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 5.50 फीसदी है। 15 और 24 महीनों की अवधि के लिए भी यही ब्याज दरें हैं। वहीं 27 और 36 महीनों की अवधि पर ब्याज दरें आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 5.20 फीसदी और 5.70 फीसदी है। 39, 48 और 60 महीनों की आरडी पर आम लोगों के लिए ब्याज दर 5.45 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 5.95 फीसदी है। वहीं 90 और 120 महीनों के लिए आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 5.60 फीसदी और 6.35 फीसदी ब्याज दर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान