RD : बचत के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बैंकों की तरफ से अलग अलग अवधि के लिए आरडी योजना की सुविधा दी जाती है। इसमें हर महीने एक निश्चित राशि को जमा करना पड़ता है हालांकि इसमें आयकर भी लगता है।
कई सारे बैंकों ने हाल ही में 5 वर्ष की अवधि वाली आरडी पर ब्याज दर भी बढ़िया है। वर्तमान समय में कई सारे बैंक है। जो 1 साल से 10 साल की आरडी पर शानदार ब्याज दे रहे है। जिनकी ब्याज की दर 7 फीसदी से भी अधिक है, तो फिर आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में।
पहले बैंक का नाम उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक है। यह बैंक अपने ग्राहकों को 5 वर्ष की आरडी पर 7.20 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर ग्राहक इसमें हर महीने 5 हजार रु का निवेश करता है, तो फिर उसको मैच्योरिटी पर 3.62 लाख रु का रिटर्न मिलता है।
अगर हम दूसरे बैंक की बात करें, तो फिर उस बैंक का नाम इंडसइंड बैंक है। यह बैंक भी 5 वर्ष की आरडी पर 7.25 प्रतिशत का शानदार ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस 5 साल की आरडी स्कीम में हर महीने 5 हजार रु की राशि का निवेश करते है, तो फिर जब आरडी मैच्योर हो जाती है, तो फिर आपको 3.62 लाख रु की राशि मिलती है।
सूर्योदय लघु वित्त बैंक आरडी पर अपने ग्राहकों को तगड़ा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आपको मैच्योरिटी पर 3.65 लाख रु की राशि चाहिए तो फिर इसके लिए 5 हजार रु महीने का निवेश करना होगा और यह निवेश आपको 5 वर्ष तक करना होगा। जिसके लिए आपको 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
प्राइवेट बैंकों में सबसे अधिक ब्याज देने वाले बैंकों में एक डीसीबी बैंक भी है। यह बैंक 5 साल की आरडी पर 7.6 ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप हर महीने 5 हजार रु का निवेश करते है और यह निवेश 5 वर्ष तक निवेश करते है, तो फिर आपको मैच्योरिटी पर 3.66 लाख रु का रिटर्न मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान