नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड नाम से एक स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सोना बेचा जाता है। यह सोना भारत सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक (आरबीआई) बेचती है। यह सोना हर माह एक तय तारीख पर बेचना शुरू किया जाता है। दिसंबर में भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत यह सोना बेचा जाएगा। वहीं आरबीआई ने इस तारीख के अलावा जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। अगर आप भी इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, इन तारीखों को नोट करें, और जानें कैसे मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका।
जानिए सॉवरेन गोल्ड बांड के बारे में
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड फिजिकल की जगह बांड के रूप जारी किया जाता है। यह फिजिकल गोल्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी होता है। जहां तक इसकी शुद्धता की बात है, तो आपको इस स्कीम में गारंटीड 24 कैरेट गोल्ड जारी किया जाता है।
आरबीआई ने घोषणा की है कि वह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक गोल्ड बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को ही यह गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको सस्ते में सोना दिया जाएगा। अगर आप दिसंबर में यह सस्ता सोना नहीं खरीद पाते हैं तो आप जनवरी 2021 में फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका भी पा सकते हैं। जानिए जनवरी की तरीख।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के तहत 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 के बीच भी सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। अब जानिए फरवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख।
आरबीआई फरवरी में भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के तहत सस्ता सोना बेचेंगी। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आरबीआई मार्च 2021 में भी बेचेगी। मार्च 2021 में सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच बेचा जाएगा। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की वित्तीय वर्ष 2020-21 की अंतिम बिक्री होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इस दौरान जो लाग गोल्ड बांड लेंगे उनको 9 मार्च 2021 को यह ऐलाट कर दिए जाएंगे।
अगर गोल्ड बांड की तारीख के बारे में आरबीआई सर्कुलर पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
https://www.rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Mode=0&Id=11980
अगर आप सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) में निवेश कर गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको भुगतान के 2 विकल्प मिलते हैं। इसमें से एक तरीका है ऑनलाइन पेमेंट का। इस तरीके से भुगतान करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये यानी प्रति 10 ग्राम 500 रुपये गोल्ड ऐलाट किया जाता है। वहीं गोल्ड बांड पर हर साल 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) को ऑनलाइन तो खरीदा ही जा सकता है। वहीं इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी की जाती है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका