Digital Rupee : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से मंगलवार 29 नवंबर यानी आज घोषणा की गई है। कि आरबीआई रिटेल डिजिटल रूपये के लिए जो पहला पायलट है। वो 1 दिसंबर 2022 को लॉन्च किया जाएगा। यह जो पायलेट है। इसको कुछ चुनिंदा कस्टमर्स और व्यापारियों के बीच इसको लॉन्च किया जाएगा।
यह जो पायलेट है। इसको चरणबद्ध भागीदारी के लिए 8 बैंक है जिनको चुना गया हैं। आरबीआई की तरफ से कहा गया है। कि पहले चरण में चार बैंकों की सहभागिता के साथ शुरू किया जायेंगे और इसको चार शहरों में शुरु किया जाएगा। इन चार बैंकों के अगर हम बात करते है, तो उन बैंको में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, यश बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल है।
अगर हम अन्य चार बैंकों की बात करते है, तो फिर उन बैंको में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक हैं। जिनको बाद में इस पायलेट में शामिल किया जाएगा। इस बात को आरबीआई की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया हैं। आरबीआई की तरफ से बयान जारी हुआ है उसमें बताया गया कि चार शहरों में मुंबई, नई दिल्ली, बैंगलोर और भुवनेश्वर को कवर किया जाएगा और इसके बाद अन्य शहरों को कवर किया जाएगा। जिसमें अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक इसका विस्तार किया जायेगा। यह जो पायलेट है। इसका दायरे को धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा। बैंक, ग्राहक और शहरों के हिसाब से उनको शामिल किया जाएगा।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है। कि यह जो पायलेट कार्यक्रम है। उसका उद्देश्य जो वास्तविक समय है उसमें निर्माण, वितरण कर खुदरा उपयोग की पूरी प्रक्रिया की मजबूती का परिक्षण करना हैं। यह जो पायलेट प्रोजेक्ट है इसमें मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में पायलटों में ई-आर टोकन और आर्किटेक्चर की अलग अलग विशेषताओ का अनुप्रयोग का परिक्षण किया जाएगा।
बैंक ग्राहकों को एक डिजिटल वॉलेट देगा
आरबीआई के मुताबिक, जो ई रुपी होगा। ये एक डिजिटल टोकन के रूप में होगा। जो कानूनी निविदा का प्रतिनिधित्व करता है। यह जो डिजिटल टोकन है उसको उसी मूल्य वर्ग में जारी किया जाएगा। जिसमें वर्तमान में जो कागजी मुद्रा और सिक्के जारी किए जाते है और इसको बैंकों के जरिए जारी किए जाएंगे। आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि पायलेट प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले जो बैंक हैं। वो बैंक ग्राहकों को एक डिजिटल वॉलेट देंगे। जो ग्राहक होंगे। वो इन्ही वॉलेट का इस्तेमाल करके जो डिटेल रूपी हैं। उस रूपी का ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। यह जो वॉलेट होगा उनके मोबाइल फोन पर स्टोर होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग