नई दिल्ली। एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। इसके चलते अब हो सकता है कि आपको 5000 रुपये से ज्यादा कैश निकालने में दिक्कत हो। पिछले 8 साल से एटीएम से पैसे निकालने के नियम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच रिजर्व बैंक ने एक कमेटी का गठन किया था, जिसने एटीएम से जुड़े नियम में बदलाव की सिफारिश की है। अब आरबीआई कमेटी की सिफारिश को लेकर आगे की कार्रवाई करेगा। यह जानकारी एक आरटीआई में सामने आई है।
अभी तक सामान्यत बैंक खाताधारक को महीने में 5 बार कैश या नॉन कैश ट्रांजेक्शन की फ्री सुविधा देते हैं। इसमें पैसे निकालने की सीमा का निर्धारण नहीं है। लेकिन अब 5000 रुपये से ज्यादा एटीएम से निकालने पर चार्ज लगाने की तैयारी है। यह अतिरिक्त चार्ज होगा।
जानकारी के अनुसार, एटीएम से 5000 रुपये से ज्यादा कैश निकालने पर खाताधारकों को अब 24 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। अभी एटीएम से महीने भर में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन के बाद अगली बार के लिए 20 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इस प्रकार से यह शुल्क ज्यादा हो जाएगा।
एटीएम से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक समिति का गठन किया था, जिसकी सिफारिशों के आधार पर इस बदलाव की तैयारी है। हालांकि, समिति की रिपोर्ट को अभी तक आरबीआई ने सार्वजनिक नहीं किया है। जब इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई, तो यह जानकारी मिली है।
आरबीआई की तरफ से एटीएम शुल्क की समीक्षा के लिए गठित की गई समिति ने अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं। इसके आधार पर बैंक 8 साल बाद एटीएम शुल्क में बदलाव कर सकते हैं। आरटीआई में दी गई जानकारी के मुताबिक, आरबीआई की समिति ने एटीएम से पैसा निकालने की आदत को कम से करने का सुझाव दिया था। यह रिपोर्ट आरबीआई को 22 अक्टूबर 2019 को सौंपी गई थी। हालांकि इसे आरबीआई ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया। लेकिन एक आरटीआई के जवाब में इस बारे में जानकारी दी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान