RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की मौद्रिक समीक्षा नीति (MPC) आज 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. हर दो महीने में होनी वाली इस मीटिंग में ब्याज दरों पर फैसला होगा. 6 सदस्यों वाली इस कमिटी का फैसला 8 अगस्त को आएगा. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास इसकी जानकारी देंगे. हालांकि, गुडरिटर्न्स पोल में एक्सपर्ट्स ने कहा कि इस बार भी ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है, जोकि 6.5% है. पोल में हिस्सा लेने वाले 52 इकोनॉमिस्ट्स ने कहा कि अगस्त पॉलिसी में लगातार 9वीं बार दरों को स्थिर रख सकते हैं.
ब्याज दरें घटेंगी या नहीं?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि RBI अगस्त पॉलिसी में दरें स्थिर रख सकता है. क्योंकि अभी भी महंगाई दरें हाई हैं, जोकि जून में 5.08% पर है. 25 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान किए RBI पॉलिसी पोल को इकोनॉमिस्ट्स से अच्छा रिस्पांस मिला. सभी का मानना है कि दरें जस की तस रह सकती हैं. हालांकि, आगे ब्याज दरों में कटौती को लेकर मिलाजुला रिएक्शन रहा.
RBI की प्रमुख दरें
- रेपो रेट: 6:50%
- SDF: 6.25%
- MSF: 6.75%
- बैंक रेट: 6.75%
इस बार दरें घटने की संभावना कम
रेटिंग एजेंसी ICRA की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर ने कहा कि FY24 में हाई ग्रोथ, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9% रहने से. रुख यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में है. ऐसे में अगस्त पॉलिसी में रुख में बदलाव की गुंजाइश कम है. यानी दरों में कटौती की संभावना नहीं है.
उन्होंने कहा कि अच्छे मानसून और वैश्विक या घरेलू झटकों की अनुपस्थिति में खाद्य महंगाई दर हो जाने की स्थिति में अक्टूबर पॉलिसी में रुख बदलने की संभावना है. इसके बाद दिसंबर और फरवरी, 2025 में ब्याज दरों में 0.25-0.25% की कटौती हो सकती है.
अक्टूबर से घटेंगी ब्याज दरें?
गुडरिटर्न्स के पोल में शामिल 10 इकोनॉमिस्ट्स ने कहा कि RBI साल के अंत तक दरों में कटौती कर सकता है. जबकि 6 मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि दिसंबर पॉलिसी में पहली बार दरें घट सकती हैं. जबकि 5 एनलिस्ट्स का मानना है कि अक्टूबर पॉलिसी में ही दरें घट सकती हैं. LKP सिक्योरिटीज के अजीत कबी ने कहा कि Q42024 में दरें घटने का अनुमान है. इसमें दरें 25 बेसिस पॉइंट्स घटकर 6.25% पर आ सकती हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान