RBI on Inflation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रीक नीति कमिटी मीटिंग आज 8 अगस्त खत्म हुई. सेंट्रल बैंक ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा, जोकि 6.5% पर बरकरार रहा. रेपो रेट की दरें 2018 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश में महंगाई की स्थिति को लेकर भी अनुमान जारी किया है. उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई अभी भी चिंताजनक है. महंगाई को लेकर RBI सतर्क है. बता दें कि जून में CPI महंगाई दर जून में 5.08% रही थी, जोकि अभी रिजर्व बैंक के दायरे 4% (+/-) से बाहर है.

Advertisement

महंगाई पर क्या है RBI का अनुमान?

शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई दर को 4% पर लाने के लिए हमारा प्रयास जारी है. हालांकि, दुनियाभर में महंगाई में कमी दर्ज की जा रही है. RBI ने FY25 में रिटेल महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान दिया है. जबकि Q2 में CPI अनुमान को बढ़ाकर 4.4 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 3.8 फीसदी रहने की उम्मीद थी. Q3 के लिए CPI अनुमान 4.6% से बढ़कर 4.7% और Q4 में महंगाई दर घटकर 4.3% रहने का अनुमान है, जबकि पहले 4.5% रहने का अनुमान था.

Advertisement

महंगाई पर रिजर्व बैंक का अनुमान

पुराना अनुमान नए अनुमान
FY25 4.5% 4.5%
Q2FY25 3.8% 4.4%
Q3FY25 4.6% 4.7%
Q4FY25 4.5% 4.3%
Q1FY26 - 4.4%

मोबाइल टैरिफ और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की होगी समीक्षा

RBI गवर्नर ने कहा कि घरेलू खपत से ग्रामीण मांग में सुधार देखने को मिल रही है. चुंकि खाद्य महंगाई चिंता का विषय है. ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के असर की समीक्षा होगी. साथ ही मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी के असर की भी समीक्षा करेंगे.

Advertisement

9वीं बार दरों में कोई बदलाव नहीं

शक्तिकांत दास ने बताया कि MPC के 6 में से 4 सदस्यों ने दरों में बदलाव न करने के पक्ष में वोट किया. इसीलिए सेंट्रल बैंक की MPC अकोमोडेटिव रुख वापस लेने के पक्ष में रहा. बता दें कि रिजर्व बैंक ने पिछली बार 2023 में फरवरी पॉलिसी के दौरान दरों में बढ़ोतरी की थी. इस साल अप्रैल में हुई RBI MPC मीटिंग में ब्याज दरों को जस का तस रखा गया था.

Advertisement

रिजर्व बैंक की नीतिगत दरें

रेपो रेट 6.50%
SDF 6.25%
MSF 6.75%
Bank rate 6.75%