RBI MPC Meet: टॉप-अप होम लोन एक प्रकार का लोन है जो उन होमबायर्स को ऑफर होता है जिन्होंने पहले से होम लोन लिया हुआ है। इस लोन से लोग अपने मौजूदा लोन अमाउंट के अलावा और कर्ज ले सकते हैं। ये होम लोन को मैनेज करने का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। टॉप-अप होम लोन की अवधि अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है।

Advertisement

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति बैठक 2024 के फैसले का ऐलान किया है और लगातार नौंवी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इस दौरान उन्होंने कुछ अहम जानकारी भी दी है।

Advertisement

होम इक्विटी लोन या टॉप-अप हाउसिंग लोन पर दी गई जानकारी

होम इक्विटी लोन या टॉप-अप हाउसिंग लोन की बढ़ती मांग पर चिंता व्यक्त करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और non-bankers उधारकर्ताओं को ऐसी लोन सुविधा प्रदान करने में सावधानी बरतने को कहा है। मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद एक बयान में, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कुछ संस्थाएं रेगुलेट्री दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं, जिससे ऐसे लोन फंड के अनुत्पादक उद्देश्यों के लिए जाने का जोखिम पैदा हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा है कि हमारा ध्यान जिस मुद्दे पर है, वह है होम इक्विटी लोन या भारत में टॉप-अप हाउसिंग लोन , जो बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बैंक और एनबीएफसी भी गोल्ड लोन जैसे अन्य कोलैटरलाइज्ड लोन पर टॉप-अप लोन दे रहे हैं।

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि यह देखा गया है कि लोन टू वैल्यू (एलटीवी) रेश्यो, रिस्क वेटेज और फंड के अंतिम उपयोग की निगरानी से संबंधित रेगुलेशन निर्देशों का कुछ संस्थाओं द्वारा सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने पुराने होम लोन पर टॉप-अप होम लोन लेने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है और लेंडर्स से सुधारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

फाइनेंशियल सिस्टम से जुड़ी हुई ये जानकारी

बैंकों द्वारा दिया गया कर्ज, जमा प्राप्ति से अधिक है, जमा आकर्षित करने के लिए इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स लाने चाहिए. भारतीय वित्तीय प्रणाली जुझारू बनी हुई है, व्यापक वृहद आर्थिक स्थिरता से इसे मजबूती मिल रही है। अगस्त में भारतीय रुपया काफी हद तक सीमित दायरे में रहेगा। साथ ही, चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा काफी हद तक प्रबंधन के दायरे में रहने की उम्मीद है।

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति के 4.5 प्रतिशत रहने के अनुमान को भी बरकरार रखा गया है। लगातार ऊंची खाद्य कीमतों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई कम करने के प्रयासों को धीमा कर दिया। दक्षिण-पश्चिम मानसून में तेजी से खुदरा महंगाई में कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।