RBI on Rs 2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोटों के डिमोनेटाइजेशन की घोषणा के दो साल बाद भी, लगभग 5,956 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी लोगों के पास हैं। 19 मई 2023 को जब इन नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट प्रचलन में थे। यानी अब तक लगभग 98.33 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।

Advertisement

RBI ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये का नोट अभी भी वैलिड करेंसी है, यानी इसका लेन-देन अमान्य नहीं है। ये नोट नवंबर 2016 में डिमोनेटाइजेशन के बाद जारी किए गए थे।

Advertisement

इन नोटों को बदलने की सेवा RBI के 19 स्थानीय कार्यालयों में उपलब्ध है। साथ ही, 9 अक्टूबर 2023 से लोग और संस्थाएँ इन्हें अपने बैंक खातों में जमा भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आम नागरिक भारतीय डाक सेवा के माध्यम से किसी भी डाकघर से 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।

जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लिए जाने के दो साल से भी ज्यादा समय बाद, 5,956 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट अभी भी प्रचलन में हैं।

Advertisement

आप नोट कहां बदल सकते हैं?

लोग अभी भी RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में अपने बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 9 अक्टूबर 2023 से जारी रहेगी। जो लोग RBI कार्यालय नहीं जा सकते, वे भारतीय डाक के माध्यम से देश के किसी भी RBI निर्गम कार्यालय में अपने 2,000 रुपये के नोट भेजकर अपने खाते में जमा करवा सकते हैं।

Advertisement

RBI के इश्यू ऑफिस कहां स्थित हैं?

आप RBI के इन 19 इश्यू ऑफिस में जाकर नोट बदल सकते हैं। यह सुविधा अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम स्थित RBI शाखाओं में उपलब्ध है।