नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंच ऑफ इंडिया (एसबीआई) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने विनियामक अनुपालन में नियमों के चलते एसबीआई पर यह पेनल्टी लगाई है। बीते कल 16 मार्च को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एसबीआई ने कुछ रेगुलेटरी कंप्लाएंस पूरा नहीं किया था जिसकी वजह से यह पेनाल्टी लगाई गई है।
इस वजह से लगाई गई पेनाल्टी
आरबीआई ने 15 मार्च 2021 को एक ऑर्डर जारी करके यह पेनाल्टी लगाई है। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि यह पेनाल्टी रेगुलेटरी कंप्लाएंस ना मानने की वजह से लगाई गई है। केंद्रीय बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार जुर्माना बैंक नियमन कानून के कुछ प्रावधानों और कमीशन के रूप में बैंक कर्मचारियों को पारितोषिक के भुगतान को लेकर जारी स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर है।
क्या है पूरा मामला
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी देकर बताया है कि 31 मार्च 2017 और 31 मार्च 2018 को बैंक के फाइनेंशियल पोजीशन की जांच हुई है। इसके अलावा आरबीआई ने रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट की भी जांच की गई है, जिसके बाद रिजर्व बैंक ने एसबीआई से पूछा कि वह अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले कमीशन को एक्सप्लेन करे। हालांकि, बैंक ने जो जवाब दिया आरबीआई उससे संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद आरबीआई ने उस पर पेनाल्टी लगाई है। रिजर्व बैंक ने बैंकिंग रेग्युलेशन ऐक्ट 1949 के सेक्शन 10 (1) (b) (ii) के उल्लंघन और कर्मचारियों को कमिशन के रूप में पारिश्रमिक भुगतान संबंधी गाइडलाइन की अनदेखी के कारण एसबीआई पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान