Polymer currency notes: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि पॉलिमर करेंसी नोट लाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। शुक्रवार को पॉलिसी के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्होत्रा ​​ने कहा कि इस पर विचार अभी शुरुआती चरण में है और सेंट्रल बैंक इसके फायदे और नुकसान की जांच कर रहा है। गवर्नर मल्होत्रा ​​ने कहा, "पॉलिमर करेंसी नोट लाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। हम इसके फायदे और नुकसान की जांच कर रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि क्या ऐसा करना फायदेमंद होगा। यह अभी शुरुआती चरण में है।"

Advertisement

यह कदम RBI के प्लास्टिक करेंसी नोट लाने के विचार पर पहली बार विचार करने के लगभग एक दशक बाद उठाया गया है। कागज5 नोटों की टिकाऊपन और लागत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह कदम उठाया गया है। माना जाता है कि कागजी नोटों की ज्यदा छपाई लागत और बेकार होने वाली करेंसी की बढ़ती मात्रा ने पॉलिमर विकल्पों में फिर से दिलचस्पी जगाई है।

Advertisement

फरवरी 2014 में, सरकार ने संसद को बताया कि भौगोलिक और जलवायु संबंधी विविधता के आधार पर चुने गए पांच शहरों- कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर में ट्रायल के तौर पर एक अरब पॉलीमर 10 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, बाद में तकनीकी और ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण इस पहल को रोक दिया गया।