Now gold loan up to Rs 4 lakh will be available: आरबीआई ने आज मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद गोल्ड लोन को लेकर बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने गोल्ड लोन की लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया है। हालांकि यह गोल्ड केवल गोल्ड लोन बुलेट रिपेमेंट विकल्प पर ही दिया जा सकेगा।

Advertisement

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज यहां ऐलान किया है कि चुनिंदा अर्बन कोआपरेटिव बैक अब अपने ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन दे सकते हैं। आरबीआई के अनुसार जो अर्बन कोआपरेटिव बैंक 31 मार्च 2023 तक निर्धारित प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल) के मापदंडों को पूरा कर चुके हैं, वह बैंक अब ज्यादा गोल्ड लोन बांट सकेंगे।

Advertisement

आज यानी 6 अक्टूबर 2023 को आरबीआई के बयान में इस विषय की रूपरेखा पेश की गई है। इसके अनुसार यह छूट लगातार जारी रखने के लिए पात्र शहरी सहकारी बैंकों को भविष्य में पीएसएल लक्ष्यों को पूरा करना होगा।

क्या है गोल्ड लोन बुलेट पुनर्भुगतान विकल्प

गोल्ड लोन बुलेट पुनर्भुगतान विकल्प के तहत, उधारकर्ताओं को ऋण अवधि के समापन पर संपूर्ण मूलधन और ब्याज राशि चुकानी होती है। मासिक ईएमआई शेड्यूल वाले पारंपरिक ऋणों के विपरीत, यह विकल्प ऋण अवधि के दौरान हर माह भुगतान की आवश्यकता को समाप्त करता है।

Advertisement

हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गोल्ड लोन पर ब्याज की गणना पूरे कार्यकाल के दौरान मासिक रूप से की जाती है, और उधारकर्ता ऋण अवधि के अंत में कुल मूलधन और ब्याज का भुगतान करने के लिए बाध्य है। हालांकि आरबीआई ने कहा है कि इस मामले पर विस्तृत दिशानिर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

बैंकों की गोल्ड लोन की ब्याज दरें

  • एचडीएफसी गोल्ड लोन की ब्याज दरें 11 प्रतिशत से शुरू
  • केनरा बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.60 प्रतिशत से शुरू
  • मुथूट गोल्ड लोन की ब्याज दरें 10.5 प्रतिशत से शुरू
  • एसबीआई गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.65 प्रतिशत से शुरू
  • कोटक महिंद्रा गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.00 प्रतिशत से शुरू
  • इंडसइंड बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.75 प्रतिशत से शुरू
  • मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.90 प्रतिशत से शुरू
  • पीएनबी गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.10 प्रतिशत से शुरू
  • बैंक ऑफ बड़ौदा गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.15 प्रतिशत से शुरू

नोट: ब्याज दरें समय समय पर बदलती रहती हैं। ऐसे में एक बार बैंक क बेवसाइट से जरूर चेक कर लें।

Advertisement

किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का रेट जानने के लिए क्लिक करें