RBI On 2000 Rupees Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी क्लीन नोट की पॉलिसी के चलते 19 मई 2023 को 2000 रुपए की कीमत वाले के सभी नोट वापस लेने की बात कही थी। आरबीआई ने 2000 रुपए के इन नोटों के प्रचलन को बंद करने की बात कही थी। आरबीआई ने 1 दिसंबर को अपना नया आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े में केंद्रीय बैंक के द्वारा बताया गया है कि 1 दिसंबर 2023 तक प्रचलन में मौजूद सभी 2000 के नोट में से 97.6 प्रतिशत 2000 रुपए के नोट बैंकिंग सिस्टम के पास वापस आ चुके हैं।

Advertisement

19 मई 2023 को जब इन नोटों को बंद करने की घोषणा की गई तब तक मार्केट में 3.56 लाख करोड़ रुपए की कीमत वाले 2000 रुपए के नोट प्रचलन में थे। आपको बताते चलें कि 30 नवंबर 2023 तक आए आंकड़ों के मुताबिक इस समय बाजार में 9760 करोड़ रुपए की कीमत वाले 2000 रुपए के नोट रह गए हैं। यह आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक स्टेटमेंट में जारी किए गए हैं।

Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 में 2023 को सेंट्रल बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत सभी 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था और इस बात की घोषणा भी की थी। आरबीआई ने इन 2000 रुपए के नोटों को जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2023 को दी थी। हालांकि बाद में इस डेडलाइन को बढ़ा दिया गया और 2000 रुपए के सभी नोटों को जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2023 कर दी गई थी।

Advertisement

आरबीआई के निर्देश के अनुसार 2000 रुपए के सभी नोटों को जमा करने की आखिरी तारीख तक इन्हें देश में मौजूद बैंक की किसी भी ब्रांच में जमा किया जा सकता था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 से ही 2000 रुपए के इन नोटों को जमा करने के लिए 19 इशू ऑफिसेज भी खोले थे। इस अवधि के दौरान आप के 2000 रुपए के नोट को इन इशू ऑफिसेज में या किसी भी बैंक की शाखा में जमा कर सकते थे या उन्हें बदल सकते थे।

Advertisement

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 तक रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बैंक ब्रांच के रोज कामकाज में रुकावट को कम करने के साथ वहां के अधिकारियों पर काम के लोड को ध्यान में रखकर, एक बार में केवल 20,000 रुपये तक के ही 2,000 रुपये वाले नोट बदले जा सकते थे।

09 अक्टूबर, 2023 से के बाद से आरबीआई इशू ऑफिस और काउंटरों पर 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को बैंक अकाउंट में जमा किया जा सकता है।

Advertisement

इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस से पोस्ट के जरिए इन 2000 रुपए के नोटों को भेज सकते हैं। इन सभी नोट को आरबीआई के इशू ऑफिस में भेजा जा सकता है और इन नोटों को आपके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

आपको बताते चलें की 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद भारत सरकार ने 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इस दौरान लोगों को नोट बदलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।