नई दिल्ली, नवंबर 10। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक शानदार मौका लेकर आया है। ये मौका है 40 लाख रु जीतने का। अगर आप 40 लाख रु तक जीतना चाहते हैं आपको आरबीआई के एक कॉम्पिटीशन में भाग लेना होगा। आरबीआई ने 'स्मार्टर डिजिटल पेमेंट्स' थीम के साथ अपना पहला वैश्विक हैकथॉन 'हरबिंगर 2021 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' शुरू करने का ऐलान किया है। ये एक कॉम्पिटीशन है, जिसमें पहले विजेता को 40 लाख रु और एक अन्य विजेता को 20 लाख रु मिलेंगे।
आरबीआई ने कहा है कि हैकथॉन प्रतिभागियों को ऐसे सॉल्यूशन की आईडेंटिफाई करने और डेवलप करने के लिए इनवाइट करेगा, जो डिजिटल भुगतान को कम अंडर-सर्व्ड वाले लोगों के लिए सुलभ बनाने, भुगतान में आसानी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को मजबूत करने और ग्राहक सुरक्षा को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हों।
हैकथॉन पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम्स में कई तरह की समस्याओं को हल करने के लिए नये आइडिया को आमंत्रित करेगा। ये समस्याएं छोटे टिकट नकद लेनदेन को डिजिटल मोड में बदलने के लिए इनोवेटिव, उपयोग में आसान और नॉन-मोबाइल डिजिटल भुगतान समाधान, पेमेंट के फिजिकल एक्ट को रिमूव करने के लिए कंटेक्स्ट-बेस्ड रिटेल पेमेंट, डिजिटल पेमेंट के लिए वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म हैं।
एक और दिक्कत जो सामने आती है, जिसे नये सॉल्यूशन से हल किया जाएगा वो है डिजिटल पेमेंट धोखाधड़ी और व्यवधान का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया एनालिसिस मॉनीटरिंग टूल भी है।
आरबीआई ने कहा कि हरबिंगर 2021 में हिस्सा होने से प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह लेने और एक प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष अपने इनोवेटिव सॉल्यूशन एग्जिबिट करने का अवसर मिलेगा। विजेता को 40 लाख रुपये और उपविजेता को 20 लाख रुपये मिलेंगे। हैकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर, 2021 से शुरू हो रहे हैं।
केंद्र सरकार भी अलग-अलग मौकों पर प्रतियोगिताएं लाती रहती है। इन प्रतियोगिताओं में जीतने वालों को लाखों रु का इनाम दिया जाते हैं। जून में भी सरकार ऐसी ही प्रतियोगिता लेकर आई थी। इसमें जीतने वालों को 2 लाख रु तक का इनाम दिया गया। ये एक शॉर्ट फिल्म कॉम्पिटीशन था। इसके जरिए सरकार लोगों को तंबाकू को नुकसानों की जानकारी देकर उन्हें इससे बचने के लिए जागरूक करना चाहती थी। तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर आपको एक छोटी वीडियो बनानी थी, जो लोगों को जागरूक करने के लिए हो। आपकी वीडियो कम से कम 30 सेकंड और अधिकतम 60 सेकंड की होनी चाहिए। आपके पास इस कॉम्पिटीशन में एंट्री के लिए 30 जून तक का मौका था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान