Adani : देश के सभी बैंकों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जानकारी मांगी है। कि अडानी समूह को बैंकों ने कितना कर्जा दिया है। बीते दिनों अडानी ग्रुप के शेयरों में उठापटक के बाद आरबीआई की तरफ से यह कदम उठाया गया है। अडानी ग्रुप ने बीते दिन ही एफपीओ वापस ले लिए था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी के अडानी समूह को देश के सभी बैंकों ने कितना कर्जा दिया है। इसकी जानकारी आरबीआई ने देश के सभी बैंकों से मांगी हैं। बीते दिन ही गौतम अडानी के अडानी समूह ने अपने एफपीओ को वापस ले लिए था। आज यानी गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।
कल, कंपनी ने कहा था। कि अभूतपूर्व स्थिति को देखते और मार्केट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस फैसले को लिया गया है। इस फैसले का उद्देश्य एफपीओ की आय को वापस करना है और अपने इन्वेस्टिंग कम्युनिटी के हितों की रक्षा करना है। इसके साथ सारा लेन देन को वापस लेना है।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने इनवेस्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मार्केट की जो मौजूदा स्थिति है। इस स्थिति को देखते हुए 20 हजार करोड़ रु की जो हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी के साथ आगे बढ़ना बिल्कुल भी नैतिक रूप से सही नहीं होगा। गौतम अडानी के अडानी समूह के इस यू टर्न से इनवेस्टर्स के सेंटिमेंट प्रभावित होने की उम्मीद है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
आज यानी गुरुवार 2 फरवरी 2023 को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 26.70 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और इसका शेयर 1565.30 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। वही, अडानी पावर के शेयर 4.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.05 रूपये के स्तर पर बंद हुए। वहीं, अडानी ग्रीन के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और अडानी ग्रीन का शेयर 1039.85 प्रतिशत के स्तर पर बंद हुए है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!