नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक के बाद 2 बड़ी खबरें सामने आई हैं। आरबीआई देश में पैसों के ट्रांसफर में बड़ी पहल करने जा रहा है। इसके बाद देश में पैसों का ट्रांसफर चौबीसों घंटों और साल में पूरी 365 दिन किया जा सकेगा। अभी ऐसा संभव नहीं है। इसके अलावा जीडीपी के मोर्चे पर भी आरबीआई ने अच्छी खबर सुनाई है।
जानिए क्या कहा शक्तिकांत दास ने
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी रेट के ऐलान के दौरान कहा कि दिसंबर 2020 से देश में चौबीसों घंटे पैसों के ट्रांसफर की सुविधा यानी आरटीजीएस सेवा देने की है। अभी यह सेवा सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक ही देश में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक हॉलीडे और रविवार को भी आरटीजीएस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इकसे अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलीडे के दौरान भी यह सेवा बंद रहती है। लेकिन यह व्यवस्था अब बदल जाएगी और दिसंबर 2020 से देशभर में चौबीसों घंटे आरटीजीएस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस दौरान बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद बनी हुई है। हम बेहतर भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। वहीं दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था निर्णायक स्तरों पर है। सभी सेक्टर की ग्रोथ सुधर दिख रहा है। अप्रैल-जून तिमाही की गिरावट के बाद सुधार जारी है। सभी सांकेतिक आंकड़े सुधार की ओर संकेत दे रहे हैं। रबी फसलों का आउटलुक बेहतर दिख रहा है। देश में खाद्यान्न उत्पादन दोबारा रिकॉर्ड बना सकता है। देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा मजबूत है। उनके अनुसार देश का मूड अब उम्मीद और आत्मविश्वास से भरा हुआ है और जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही में पॉजिटिव जीडीपी ग्रोथ संभव है।
यह भी पढ़ें : ऐसे करें Gold का FD की तरह इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा फायदा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान