भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने सन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने T20 फॉर्मेट से अलविदा कहा है. जड़ेजा ने रिटायरमेंट की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. बता दें कि भारत ने शनिवार यानी 29 जून को ही बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को टी-20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है.
खिलाड़ी ने लिखा भावुक नोट
इंस्टाग्राम पोस्ट में रवींद्र जडेजा ने लिखा कि पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं T20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कहता हूं. गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिसे अन्य फॉरमेट में भी जारी रखुंगा. T20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा रहा. मेरा टी20 इंटरनेशनल करियर का एक शिखर पर रहा. यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिंद.
अच्छा नहीं रहा वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
भारत में 17 साल बाद टी-20 फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीता है. इसके 24 घंटे से भी कम समय में टीम के 3 अहम खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया है. इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और अब रवींद्र जडेजा शामिल हैं.
जडेजा का प्रदर्शन इस पूरे वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा. टूर्नामेंट के खेले 8 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने मात्र 36 रन ही बनाए. इसमें उनका स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रन रहे. बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी खराब प्रदर्शन रहा. वर्ल्ड कप में जहां टीम अपराजित रही, तो जडेजा ने सिर्फ 1 विकेट ही चटका पाए.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें