Ration Card : राशन कार्ड एक तो बेहद ही जरुरी दस्तावेज होता है और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ रही है। इस बढ़ती महंगाई में मुफ्त में राशन दिलाने के लिए बेहद ही आवश्यक दस्तावेज होता है। सरकार की तरफ से जो मुफ्त राशन की योजना चल रहीं है। अगर व्यक्ति को उस योजना का फायदा उठाना है, तो फिर उसके लिए राशन कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपके पास राशन कार्ड नही है और आपको राशन कार्ड बनवाना है, तो फिर यह जो खबर है। आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। इसको बनवाना बेहद ही आसान हैं। आप घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
राशन कार्ड में जो मौजूद जानकारी होती है। वो आधार कार्ड की तरह ही नागरिक की पहचान और निवास का एक जरूरी प्रमाण मुहैया कराती है। राशन कार्ड का इस्तेमाल कई सारी जगह कर सकते है। इसका इस्तेमाल कई सारे दस्तावेजों को बनवाने के लिए किया जाता है। जैसे निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड आदि। पहचान के साथ-साथ राशन कार्ड धारक को राशन का भी हकदार बनाता हैं। हर राज्य के जो योग्य परिवार होते है उनको सरकार की तरफ से राशन कार्ड जारी किया जाता है।
अगर आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है और आप उत्तरप्रदेश के निवासी है, तो फिर उसके लिए आपको एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन स्लैस फूड पोर्टल वेबसाइट में जाना होगा। उसके बाद आपको होम पेज पर लॉगिन करना होगा। एनएफएसए 2012 आवेदन पत्र दिखेगा। इसके बाद आपको यह पर जानकारी मांगी जाएगी। आपको मांगी है सारी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगें। जैसे आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने बैंक अकाउंट जानकारी आदि। उसको अपलोड करना होगा। उसके बाद आपसे ऑनलाइन राशन कार्ड की फीस को पे करनी होगी, तो फिर आप ऑनलाइन राशन कार्ड फीस भरकर सबमिट के विकल्प का चयन करें।
जब आप ऑनलाइन की जो प्रोसेस है उसको पूरा कर देते है, तो फिर उसके बाद अधिकारी आपके दस्तावेज को वैरिफाई करता है। अगर आपका दस्तावेज वेरीफाई हो जाता है। इसके बाद महीने भर के भीतर आपका जो राशन कार्ड है उसको जारी कर दिया जाता है। इसके लिए जो आवेदन करता है उसको अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से 5 से 45 तक फीस ली जाती है।
जरूरत होगी इन दस्तावेजों की
अगर आप राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, निवासी पता के लिए बिजली बिल, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आवेदक की, बैंक खाते की जानकारी, कॉस्ट सर्टिफिकेट आदि। अगर आपका जो राशन कार्ड है। उस राशन कार्ड में चार लोगों का नाम दर्ज है, तो फिर चार लोगों को 5 किलो प्रति व्यक्ति के नाम से हिसाब से राशन मिलेगा। जो राशन कार्ड है उससे आधार का लिंक होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग