Ratan Tata Death Anniversary: रतन टाटा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्तम्भ हैं। वे एक भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष थे। रतन टाटा लगभग सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। वे एक कुशल निवेशक थे और उन्होंने कई स्टार्टअप्स में अनगिनत निवेश किए हैं। पढ़ें रतन टाटा के Quotes जो हर इंसान को खास बना सकता है।

Advertisement

बता दें कि 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की में आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार पर, कई राज्यों ने शोक दिवस की घोषणा की और मुंबई पुलिस ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि देश के लिए उनके योगदान के सम्मान में उनके पार्थिव शरीर को भारतीय ध्वज में लपेटा गया। उन्होंने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे नहीं थे। इस साल रतन टाटा के निधन का एक साल हो गया।

Advertisement

रतन नवल टाटा एक भारतीय उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने 1991 से 2012 तक टाटा संस और टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में काम किया, और 2016 से 2017 तक कुछ समय के लिए अंतरिम अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

रतन टाटा के इंस्पिरेशनल और मोटिवेशनल कोट्स (Quotes)

  • "लोहे को कोई नहीं तोड़ सकता, लेकिन उसका अपना जंग तोड़ सकता है! इसी तरह, कोई भी इंसान को नहीं तोड़ सकता, लेकिन उसकी अपनी सोच तोड़ सकती है।"
  • "लोग तुम पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें एक स्मारक बनाने के लिए इस्तेमाल करो।"
  • "मैं सही फैसले लेने में यकीन नहीं रखता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित करता हूं।"
  • "जिस दिन मैं उड़ नहीं पाऊंगा, वह मेरे लिए एक दुखद दिन होगा।"
  • "मैंने जो सबसे मजबूत काम किया, वह था दुनिया को अपनी भावनाएं दिखाना।"
  • "जिंदगी में उतार-चढ़ाव हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि ईसीजी में भी सीधी रेखा का मतलब है कि हम जिंदा नहीं हैं।"
  • "मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन मुझे पता है कि मुझे सकारात्मक रूप से आश्चर्य होगा।"
  • "अगर तुम तेज चलना चाहते हो, तो अकेले चलो। लेकिन अगर तुम दूर तक चलना चाहते हो, तो साथ चलो।"
  • "जीतने का एकमात्र तरीका है हारने से न डरना।"
  • "आपकी कीमत तब तक है, जब तक आपकी जरूरत है।"