TATA Group Stocks; Ratan Tata Death Anniversary: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रहे रतन टाटा का आज 9 अक्टूबर 2025 को पहली पुण्यतिथि है। यानी एक साल पहले आज ही के दिन रतन टाटा इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।
रतन टाटा ने अपने जीवनकाल में टाटा ग्रुप को एक नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया। यही कारण है कि टाटा ग्रुप आज के समय में सूई बनाने से लेकर एयरोप्लेन सेक्टर में कामकाज कर रही है।
रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने न सिर्फ देश में बल्कि जेएलआर जैसे विदेशी ब्रैंड का अधिग्रहण कर दुनियाभर में एक अमिट छाप छोड़ी है। ईमानदारी, समर्पण और मानवता की सेवा से भरे रतन टाटा के सामने आज पूरी दुनिया नतमस्तक है और उनके विचारों को मानती है।
आज इस खास मौके पर चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से कौनसी कंपनी पिछले एक साल में शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए वरदान साबित हुई है और मोटा रिटर्न दिया है और किस कंपनी ने निवेशकों का पैसा डूबाया है...
रतन टाटा ने ग्रुप को नई ऊंचाई पर पहुंचाया
रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने 21वीं सदी की शुरुआत में कई महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किए, जिसने न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को मजबूती के साथ स्थापित किया। टाटा ग्रुप के विकास की इस यात्रा की शुरुआत 2003 में हुई थी जब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पहली भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी बनी। इसके बाद अगले ही साल TCS ने शेयर मार्केट में कदम रखा और BSE-NSE पर लिस्ट होने के साथ वैश्विक लीडर बन गई।
इसके साथ ही ऑटो सेगमेंट में रतन टाटा के नेतृत्व में ग्रुप ने बड़ी छलांग लगाई और टाटा मोटर्स ने इतिहास रचा। यह न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बनी। देखते ही देखते कंपनी ने फोर्ड (Ford) के दो प्रतिष्ठित प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड-जगुआर (Jaguar) और लैंड रोवर (Land Rover)-का अधिग्रहण किया। इस अधिग्रहण ने टाटा मोटर्स के ब्रांड मूल्य और कई गुना बढ़ा दिया।
1 साल में टाटा ग्रुप की कंपनियों के प्रदर्शन का हाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई (BSE) के आंकड़ों पर गौर करें तो टाटा ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में खराब रहा है। चाहे वह ऑटोमोबाइल सेक्टर में टाटा मोटर्स हो या फिर टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस हो...
- टीसीएस (TCS) -28%
- टाटा मोटर्स (TATA Motors) -26%
- ट्रेंट (Trent) -42%
- टाटा स्टील (Tata Steel) +8%
- टाइटन (Titan) +2%
- टाटा पावर (Tata Power) -15.56%
- टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) -27.68%
- टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) +0.09%
- टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) -18%
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!