Ratan Tata Networth: देश के दिग्गज इंडस्ट्रलिस्ट, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और जाने-माने परोपकारी रतन नवल टाटा को हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट आ रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है. रतन टाटा ने बताया कि सोमवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था.
रतन टाटा ने हेल्थ पर जारी किया अपडेट
रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं. सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं. मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों की वजह से मेडिकल टेस्ट करवा रहा हूं. उन्होंने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. साथ ही उन्होंने मीडिया से गलत जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया.
टाटा ग्रुप से 1962 में जुड़े
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा हैं. उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई कैंपियन स्कूल में पूरी की. फिर मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आगे की पढ़ाई की. इसके बाद वे कॉर्नेल यूनिवर्सिटी गए. रतन टाटा ने 1962 में भारत वापस लौटने से पहले लॉस एंजिल्स में जोन्स और एमोंस के साथ कुछ समय तक काम किया था. फिर उसी साल टाटा ग्रुप में शामिल हो गए और जमशेदपुर में टाटा स्टील डिवीजन के साथ काम किया. रतन नवल टाटा ने 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया. उन्होंने 1991 में टाटा ग्रुप के प्रेसिडेंट का पद संभाला.
रतन टाटा की नेटवर्थ
रतन टाटा का नाम भले ही के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नीचे आता है, लेकिन उन्हें अपने व्यापारिक साम्राज्य और अपनी मजबूत कार्य नीति के लिए जाना जाता है. वे IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में 421वें स्थान पर थे. रतन टाटा की नेट वर्थ 3,800 करोड़ रुपए थी . साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 3,500 करोड़ रुपए थी. दरअसल, रतन टाटा की नेटवर्थ कम होने की वजह यह है कि टाटा ट्रस्ट्स, होल्डिंग कंपनी टाटा संस के तहत फर्मों द्वारा की गई कुल कमाई का 66% धर्मार्थ कार्यों के लिए योगदान देता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान