Ranveer Allahbadia: रनवीर अल्लाहबादिया हाल ही में हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर तरफ उनकी बात हो रही हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में भद्दा कमेंट करने के बाद अब यूट्यूबर रनवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग ली है।

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करेक मेकर्स को उतना विवादित हिस्सा हटाने के लिए रिक्वेस्ट की है, लेकिन माफी मांगने के बावजूद उनकी मुशिकल कम होती हुई नजर नहीं आ रही है। इस पूरे मामले की वजह से कई लोगों ने उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है। रनवीर अल्लाहबादिया को कितने फॉलोवर्स ने अनफॉलो कर दिया है, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

बीयर बाइसेप्स यूट्यूब चैनल को इतने लोगों ने किया अनफॉलो

वन इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर अल्लाहबादिया के बीयर बाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर इस पूरे मामले की वजह से 2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। 31 जनवरी, 2025 तक, बीयरबाइसेप्स के पास 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर थे। हालांकि, 10 फरवरी तक, यह संख्या घटकर 8.1 मिलियन रह गई है। इस घटना ने ऑनलाइन गरमागरम बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोगों ने इसके खिलाफ जवाबदेही और बहिष्कार की मांग की है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर रनवीर ने मांगी माफी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रनवीर ने एक वीडियो भी पोस्ट की है। जिसमें वह माफी मांगते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरा कमेंट सही नहीं था और फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषज्ञता नहीं है। मैं इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दूंगा। मैं बस सभी से माफी मांगना चाहता हूं. जो हुआ वह कूल नहीं था। परिवार की बेइज्जती मैं नहीं करूंगा। मैंने मेकर्स से कह दिया है कि विवादित टिप्पणी को हटा दिया जाए।"

Advertisement

इसके बाद उन्होंने "मुझसे गलती हुई है। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ़ कर देंगे। मुझे इस प्लेटफॉर्म का और बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था। यह मेरे लिए सबक है और मैं और बेहतर होने की कोशिश करूंगा।''

इस कमेंट पर शुरू हुआ पूरा विवाद

रणवीर अलाहाबादिया ने कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर विवादित बयान दिया था। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा कॉमेडियन समय रैना भी शामिल थे। रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वे अपने माता-पिता को जीवन भर संभोग करते देखना पसंद करेंगे या एक बार उनके साथ मिलकर इसे रोकना चाहेंगे। इस कमेंट के बाद से ही उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।