Ramadan 2026 Start Date: मुस्लिम धर्म में रमजान (Ramadan) के महीने को बहुत अहम माना जाता है। अब इस महीने को शुरू होने में कुछ ही दिन बचें हैं। रमजान का महीना इस्लाम धर्म में पवित्र माना जाता है और इस पूरे महीने में लोग खुदा को राजी करने के लिए रोज़े रखते हैं। इस साल यानी 2026 में रमजान की शुरुआत फरवरी 18 या 19 फरवरी से हो सकती है। चलिए आपको रमजान की अहमियत और तारीख के बारे विस्तार से बताते हैं।
फरवरी में कब से शुरू हो सकता है रमजान 2026
इस साल रमजान की शुरुआत फरवरी के मध्य में होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 18 या 19 फरवरी की शाम को चांद दिखने के बाद रमजान का पहला रोज़ा रखा जा सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि चांद दिखने के बाद ही होती है।
भारत समेत कई देशों में अलग-अलग जगहों पर चांद दिखने के समय में फर्क हो सकता है, इसलिए रमजान की शुरुआत की तारीख एक दिन आगे-पीछे भी हो सकती है।
रमजान कितने दिन चलेगा
रमजान का महीना आमतौर पर 29 या 30 दिनों का होता है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि महीने के अंत में चांद कब दिखाई देता है। इस बार रमजान के मार्च के तीसरे हफ्ते में खत्म होने की उम्मीद है।
लैलतूल-कद्र क्यों मानी जाती है खास
रमजान के आखिरी दस दिनों में एक रात को लैलतूल कद्र कहा जाता है। इस रात को बहुत बरकत वाली माना जाता है। कहा जाता है कि इस रात की इबादत हजार महीनों से बेहतर होती है। अधिकतर लोग इसे 27वीं रात मानते हैं, लेकिन इसकी तय तारीख नहीं होती।
ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी
रमजान खत्म होने के बाद शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और फिर ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह त्योहार चांद दिखने के बाद ही मनाया जाता है। इस साल ईद 20 या 21 मार्च के आसपास हो सकती है। ईद के दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और खुशियां बांटते हैं।
जकात-उल-फितर का महत्व
ईद से पहले जकात-उल-फितर देना जरूरी माना गया है। इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी ईद की खुशी में शामिल करना होता है। इसे ईद की नमाज से पहले देना बेहतर माना जाता है।
रमजान की तारीख हर साल क्यों बदलती है
इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से छोटा होता है। इसी वजह से रमजान हर साल करीब 10 से 11 दिन पहले आ जाता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति