Ram Mandir Holy Ayodhya App: अयोध्या सहित पूरे देश में 22 जनवरी को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। क्योंकि इसी दिन राम लला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश मे खास तौर सारे इंतजाम कर लिए हैं। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि अयोध्या आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिससे अयोध्या आने वाले किसी भी श्रद्धालू को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए अयोद्धा में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त 6000 स्पेशल गेस्ट को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा सरकार ने देश भर के लोगों से अयोध्या आकर दर्शन करने का भी अनुरोध भी किया है। अगर आप प्राण प्रतिष्ठा के समय राम मंदिर के दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक और अच्छी खबर है। दर्शन के दौरान आपको किसी भी तरह न हो इसका भी खास ख्याल रखा गया है। यही कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऐसा एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जो आपको वहां पहुंचकर भटकने से बचा सकता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आप इस एप्लीकेशन के जरिए अयोध्या जाने से पहले वहां कि पर अपने ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन आपको वहां पर रूम, होटल और होमस्टे बुक करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके जरिए आप वहां बिना जानकारी के ठहरने या होने वाली परेशानी बच जाएंगे। इसके साथ ही कोई लोकल होटल और लॉज मालिक आपसे ज्यादा पैसे भी नहीं ले पाएंगे।

Advertisement

आइए आपको इस पूरी प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

इस एप्लीकेशन से अपने घर से निकलने से पहले ही बुकिंग कर सकते हैं। इसका नाम होली अयोध्या एप है। गौरतलब है कि इस एप्लीकेशन पर आपको रूम और होटल काफी कम दाम पर मिल जाएंगे। आपको बताते चलें कि पिछली बार इसी एप्लीकेशन के जरिए कई लोगों ने ऑनलाइन दिए जलवाए थे।

Advertisement

गौरतलब है कि इस एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए डॉक्यूमेंट्स भी देने पड़ते हैं। अगर आप इसके जरिए होटल में कमरे बुक करते हैं, तो आपको आईडी प्रूफ भी देना होगा। इसके साथ इस एप्लीकेशन में पेइंग गेस्ट योजना भी दी गई है। इसके तहत आप पेइंग गेस्ट योजना में भी इनरोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कमरों की फोटो और उसके वीडीयो अपलोड कर सकते हैं।

Advertisement

इसके साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे जिनमें आपको कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली के बिल की कॉपी और मालिक की दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी।

आपको बताते चलें कि इस एप्लीकेशन को अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिट द्वारा विकसित कराया गया है। आप इसकी मदद से बड़ी आसानी से होमस्टे बुक कर सकते हैं।

लोगों का मानना है इस एप्लीकेशन से लोगों को रोजगार भी मिल सकता है और अयोध्या में टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने इस एप्लीकेशन पर होम स्टे बुकिंग की फीस 1500 से 2500 रुपए तक फिक्स की है।

Advertisement