नई दिल्ली, अगस्त 09। भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को अब केवल चंद दिन बचे है। इस साल 11 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाना है। राखी के त्योहार पर बहनें अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन पर भाइ अपनी बहनो को गिफ्ट भी देते हैं। कई बार बहने अपने भाई से गिफ्ट की मांग भी करती है। राखी के अवसर पर तमाम ई-कॉमर्स साइट्स पर गिफ्ट आइटम की सेल चल रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट के बारें में बताएंगे जो आपकी बहन को आर्थिक रुप से मजबूत बनाएंगे।
भारत में एफडी सबसे ज्यादा लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। आप इस साल के रक्षाबंधन पर अपनी बहन के नाम पर एक एफडी अकाउंट खुलवा सकते है। यह एफडी खाता आपके बहन को भविष्य में वित्तीय रुप से सुरक्षा प्रादन करेगा। आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट्स में बढ़ोत्तरी की है। रेपो रेट बढ़ने से बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।
म्यूचुअल फंड कम जोखिम के निवेश का एक बेहतर विकल्प है। इस साल के राखी के अवसर पर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की शुरुआत कर सकते हैं। आप गिफ्ट के रूप में अपनी बहन को म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करना सिखा सकते है। आप अपनी बहन की पहली एसआईपी गिफ्ट के रुप में भर कर उसे फाइनेंशियल रुप से मजबूत बनाने का गुड़ सिखा सकते है।
कई भाई लोग अपनी बहनों को राखी पर फिजिकल गोल्ड का गिफ्ट देते हैं। फिजिकल गोल्ड की बजाय आप अपनी बहनों को डिजिटल गोल्ड का गिफ्ट भी दे सकते हैं। डिजिटल गोल्ड सोने में निवेश का एक बेहतर विकल्प है।
राखी पर आप अपनी बहन के हेल्थ को लेकर कुछ दे सकते हैं। इस राखी अपनी बहन को हेल्थ इंश्योरेंस प्लान गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प है। आपको इस रक्षा बंधन अपनी बहन के लिए कोई अच्छा सा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदना चाहिए। बहन के हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करना एक अच्छा गिफ्ट साबित होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान