Rajputana Biodiesel IPO News: राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड के आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली है। सब्सिक्रिपशन के आखिरी दिन तक यह इश्यू 718.81 गुना सब्सक्राइब हो गया। शुरुआत में, आईपीओ की शुरुआत मामूली रही, इसके पहले दिन 19.54 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।
इश्यू पहले दिन 19.54 गुना बुक
हालांकि, रिसपांस तेजी से बढ़ा और तीसरे दिन तक सब्सक्रिप्शन में वृद्धि हुई है। अलग-अलग निवेशकों ने सब्सक्रिप्शन किया है। गौरतलब है कि यह इश्यू पहले दिन 19.54 गुना बुक हुआ था और इसे रिटेल कैटेगरी में 32.56 गुना, एनआईआई कैटेगरीमें 13.27 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 0.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड के आईपीओ का प्राइस बैंड
आईपीओ का प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर के बीच निर्धारित किया गया था, यह 24.70 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है और यह 19 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयरों का था। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 30 हजार रुपये था।
राजपुताना बायोडीजल के आईपीओ के बारे में डिटेल्स
राजपुताना बायोडीजल के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) ने इश्यू से पहले वृद्धि दिखाई है इकॉनोमिक टॉइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अनलिस्टेड मार्केट में Rajputana Biodiesel IPO जीएमपी 100 रुपये है। यह कैप प्राइस की तुलना में 76.92% अधिक है। यह इस आईपीओ का उच्चतम जीएमपी है। इश्यू खुलने वाले दिन जीएमपी 95 रुपये था। पिछले आठ-नौ दिन में जीएमपी 21 रुपये से 100 रुपये तक पहुंचा।
फुलेरा (राजस्थान) में स्थित राजपुताना बायोडीजल लिमिटेड, जैव ईंधन और ग्लिसरीन तथा फैटी एसिड जैसे संबंधित उप-उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करता है। कंपनी की स्वीकृत प्रोडक्शन कैपेसिटी 30 किलोलीटर प्रति दिन (kl/pd) और इंस्टाल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी 24 किलोलीटर प्रति दिन (kl/pd) है। 31 मार्च, 2023 और 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय सालों के बीच, राजपुताना बायोडीजल ने 128% की राजस्व वृद्धि और 168% की कर वृद्धि के बाद लाभ देखा गया है।
वाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपुताना बायोडीजल आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। मशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?