नयी दिल्ली। कोरोना के बाद बेरोजगारी काफी बढ़ी है। मगर अब ऐसे लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिन लोगों ने कोरोना संकट में नौकरी गंवा दी है उनके लिए ये खबर काम की है। दरअसल ऐसे लोगों को हर महीने 3000 रु का भत्ता मिल सकता है। राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने इसके लिए राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना के लिए कैसे आवेदन करना है।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 21 से 35 साल की आयु वाले बेरोजगार युवकों के साथ-साथ बेरोजगार युवतियों को भी आर्थिक मदद मिलेगी। बल्कि ऐसी युवतियों को युवकों से ज्यादा पैसे मिलेंगे। बेरोजगार युवकों को मासिक 3,000 रु तो वहीं युवतियों को 3,500 रु मासिक भत्ता मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब जानते हैं ऑनलाइन आवेदन का तरीका।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आपकी आयु 21 से 35 साल तक होनी चाहिए। तीसरी और सबसे अहम बात ये है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद भी बेरोजगार लोगों को ही भत्ता दिया जाएगा। आपकी पारिवारिक इनकम 3 लाख से कम होनी चाहिए। अगर आपको केंद्र या राज्य सरकार से किसी दूसरी योजना का फायदा मिल रहा है तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए। इनमें वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, एडरेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राजस्थान एसएसओ आईडी और भामाशाह प्रमाण पत्र शामिल हैं।
इस योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले राजस्थान सरकार के कौशल एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यहां होम पेज पर Job Seekers ऑप्शन में Unemployment Allowance पर क्लिक करें। इतना करने पर एसएसओ राजस्थान वेबसाइट का लॉगिन पेज ऑपन होगा, जहां आपको एसएसओ आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा भर के लॉगइन करना होगा। फिर Employment Application पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज सामने आएगा। यहां आपको सारी डिटल भरनी होगी और सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आखिर में सबमिट पर क्लिक करें।
अगर आप अपने आवेदन का स्टेटस करना चाहते हैं तो राज्य सरकार के कौशल एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं और Unemployment Allowance Status पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको डिटेल के बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान