Raj Rayon Industries Stock : शेयर बाजार में कई शेयर आपको ऐसे मिल जाएंगे, जिन्होंने निवेशकों को कुछ ही समय में बर्बाद कर दिया। पर वहीं इसके उलट ढेरों शेयर ऐसे भी हैं, जिन्होंने निवेशकों पर जमकर पैसा बरसाया है। कोरोना काल में भी ढेरों शेयरों ने निवेशकों को खूब मालामाल बनाया है। इन्हीं में से एक शेयर की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं। ये है राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
2 साल में बनाया मालामाल
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 2 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 01 अप्रैल 2021 को यह शेयर बीएसई पर 21 पैसे पर था, जबकि आज यह 66.10 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 31376.19 फीसदी रिटर्न दे चुका। यानी इसने निवेशकों का पैसा 314 गुना से अधिक कर दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 31948 रु 1 करोड़ रु से अधिक हो गए होंगे।
5 साल का रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 सालों में भी काफी अधिक रिटर्न दे चुका है। 6 अप्रैल 2018 को यह शेयर बीएसई पर 0.34 रु पर था, जबकि आज यह 66.10 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 19341.18 फीसदी उछला है। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 1.94 करोड़ रु से अधिक हो गए होंगे।
1 साल का रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर एक साल में 3140.20 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 30 मार्च 2022 को 2.04 रु पर था, जबकि आज यह 66.10 रु पर है। यानी ये एक साल में ही निवेशकों को 3140.20 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 91.19 रु और निचला स्तर 1.95 रु रहा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
राज रेयॉन की मार्केट कैपिटल 3,675.71 करोड़ रु है। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 7.73 फीसदी फिसला है। जबकि एक महीने में यह 20 फीसदी कमजोर हुआ है। हालांकि शेयर ने 6 महीनों में 129.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी केवल 6 महीनों में ही निवेशकों का पैसा इसने दोगुने से अधिक कर दिया है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में पॉलिएस्टर यार्न की प्रमुख निर्माताओं में से एक है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंड में ब्राइट यार्न्स (ट्रिलोबल), कैनेशियन यार्न, कोटलुक (फुल डल), कलर्ड यार्न (डोप डाईड) आदि प्रकार की क्रॉस सेक्शन जैसे ट्राई-लोबल, ऑक्टा-लोबल आदि और फायर रिटार्डेंट और एंटी- माइक्रोबियल यार्न शामिल है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग