Yojana : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने एक फैसला लिया है। दरअसल, मध्यप्रदेश के गौवंश पालन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने एक पुरस्कार योजना की घोषणा की है। यह जो योजना है। इस योजना में मध्यप्रदेश की मूल नस्ल और देश की उन्नत नस्ल की जो गाय है। इन गायों की प्रतियोगिता होगी और उन्हे पुरुष्कार दिया जायेगा, तो आइए जानते है इसके बारे में।
पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल की तरफ से कहा गया है कि यह जो मुख्यमंत्री पशुपालन विकाय योजना है। इस योजना में एमपी की मूल गौ-वंशीय नस्ल और देश की उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए एक पुरस्कार है। जिसको लागू की जा रही है। देश-विदेश की देशी नस्लों के गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। यह प्रतियोगिता 1 से 15 फरवरी तक होगी। इस योजना में 201 पुरस्कार जो है। वो जिला स्तर में दिए जाएंगे। जो पुरुस्कार मध्य प्रदेश की 45 मूल गौवंशीय और 156 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के लिए होंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।
दरअसल, मूल गौवंशीय और भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की यह जो प्रतियोगिता है। यह अलग-अलग जिलों में होगी। जिसमें मध्य प्रदेश की मूल गौवंशीय नस्ल की जो प्रतियोगिता है। यह 15 जिलो में होगी जिन जिलों में उज्जैन, राजगढ़, बड़वानी आदि जिले शामिल है। बाकी जो भारतीय उन्नत नस्ल गाय की जो प्रतियोगिता है। यह 52 जिलों में होगी। अधिक दूध देने वाली गाय है उनको पुरस्कार दिया जाएगा।
यह दोनों जो प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का पहला जो पुरष्कार है। यह 51 हजार रु मिलेगा। दूसरा जो पुरुस्कार है। यह 21 हजार रु होगा और तीसरे पुरुस्कार की बात करें, तो यह 11 हजार रु होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय पुरस्कार है। यह पहला 2 लाख रूपये होगा। दूसरा 1 लाख रूपये होगा और तीसरा 50 हजार रुपये का होगा। इसके बारे में अगर अधिक जानना चाहते है, तो फिर आप अधिकारिक वेबसाइट में जा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान