नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अगर आप अक्सर रेल यात्रा करते है तो अपनी सीट के कन्फर्मशेन को लेकर हमेशा चिंतित रहते होंगे कि अपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं। तो बता दें कि आपको रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इमरजेंसी यात्रा या वेटिंग टिकट को लेकर चिंतित रहने वाले यात्रियों के लिए यह खुशखबरी है। भारतीय रेल ने अब रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन डिस्प्ले करना शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा इस सुविधा के मिलने के बाद आप आसानी से पता कर सकते हैं कि बुक हो चुके ट्रेन बर्थ के बारे में घर बैठे पता कर सकते हैं। रेल यात्रा के दौरान घर में चोरी हुई तो मिलेगा मुआवजा, जानें नया नियम ये भी पढ़ें
आपको बता दें कि रेलवे की इस नई सुविधा की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी। रेलवे द्वारा इस सुविधा को शुरू कर दिए जाने के बाद आप पैसेंजर्स को इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि ट्रेन में कोई बर्थ खाली है या नहीं। पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब बिना झंझट ट्रेन ट्रैवल: पैसेंजर्स अब आसानी से बुक और बुक नहीं हुए बर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं चार्ट बनने के बाद आप इसे एक क्लिक में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन की यात्रा शुरू होने से 4 घंटे पहले जारी कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरा चार्ट ट्रेन की यात्रा शुरू होने से केवल 30 मिनट पहले जारी किया जाएगा। दूसरे चार्ट में ट्रेन के सीट एलोकेशन के बारे में जानकारी होगी। रेलवे का यह नया फीचर आईआरसीटीसी के ई-टिकट जारी किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यह सुविधा वेबसाइट और मोबाइल वर्जन में भी देखा जा सकता है। इस सुविधा के लिए जो नया इंटरफेस तैयार किया गया है, उसमें रिजर्वड ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले सभी 9 क्लासेज को शामिल किया गया है। भारतीय रेल ने 120 से अधिक कोच लेआउट के बार को अपनाया है।
- किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद उसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर 'Charts/Vacancy' का विकल्प उपलब्ध होगा। अगर आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- इस पेज पर आपको यात्रा के बारे में जानकारी देनी होगी, जैसे ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन।
- इन सभी जानकारियों को भरने के बाद आप 'Get Train Chart' के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- जैसे आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपके सामने रिजर्वेशन चार्ट दिखाई देगा।
- इस चार्ट में ट्रेन की चलने की दिशा के हिसाब से सभी श्रेणियों को दिखाया जाएगा।
- इसमें आप आसानी से ये देख सकते हैं कि कौन सा बर्थ खाली है।
- आप कोच नंबर पर क्लिक कर लेआउट देश सकते हैं।
यात्री ऑनलाइन देख पाएंगे खाली सीट
अक्सर ट्रेन में सीट कंफर्म होने के बाद भी बहुत लोगों की ट्रेन छूट जाती है। जिससे कि वो सीट खाली रह जाती है। लेकिन अब तक ये जानकारी सिर्फ टीटीई को होती है। लेकिन अब रेल मंत्रालय ऐसी व्यवस्था लाने जा रहा है जिसकी वजह से यात्री भी ये जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान